अगर आपका राशन कार्ड खो गया है और आपको राशन कार्ड नंबर की जरुरत आ पड़ी है।
तब आप अपने आधार कार्ड से राशन कार्ड का नंबर पता कर सकते है।
राशन कार्ड का नंबर पता होना बहुत ही जरुरी क्योंकि बिना राशन नंबर के आपका काम नहीं हो पाएगा।
वर्तमान समय में आधार कार्ड और राशन कार्ड को एक दूसरे से लिंक कर दिया गया है जिससे राशन कार्ड नंबर पता करना 2026 में कोई मुश्किल काम नहीं है।
लेकिन अधिकतर लोगों को राशन कार्ड नंबर पता करने के बारे में जानकारी मालूम नहीं है।
इसके कारण वे इधर से उधर परेशान होते रहते है।
इसीलिए हम आधार से राशन कार्ड नंबर कैसे निकाले, इसके लिए जरुरी कागजात क्या होने चाहिए, आधार से राशन नंबर निकलवाने के फायदे जैसे अनेक प्रश्नो के सरल जवाब देने वाले है।
ताकि राशन कार्ड नंबर पता करते समय आपको कोई दिक्कत नहीं हो।
इसके लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
आधार कार्ड से राशन कार्ड नंबर निकालने के लिए कौन से दस्तावेजों की जरूरत होती है?
पहले कार्ड का नंबर पता करने के लिए बहुत से दस्तावेजों की जरुरत पड़ती थी।
लेकिन अब ऑनलाइन प्रक्रिया होने कारण आधार से राशन कार्ड का नंबर निकालने के लिए कार्ड धारक को बहुत से दस्तावेजों की जरुरत नहीं है।
कार्ड धारक को अपने आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपने पास में रखना होगा। इससे उनका पूरा काम हो जाएगा।
आधार से राशन कार्ड नंबर पता करने के फायदे
- घर पर बैठे राशन कार्ड नंबर को पता कर सकते है।
- आधार से राशन नंबर पता करने के लिए घंटो तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होती है।
- राशन कार्ड होल्डर को जिला खाद्य कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं है।
- ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण आप कही से भी और किसी भी समय कार्ड नंबर पता कर सकते है।
- आधार से राशन कार्ड नंबर ढूंढने पर आपका राशन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं यह भी पता चल जाता है।
आधार से राशन कार्ड नंबर कैसे निकाले? मेरा राशन ऐप के माध्यम से
- सबसे पहले राशन कार्ड होल्डर को अपन स्मार्टफोन में गूगल प्लेस्टोर में जाना है। वहां पर सर्च सेक्शन में Mera Ration App सर्च करना है।

- सर्च करते ही ऐप को अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर लेना है।
- अब ऐप को ओपन कर लेना है और अपनी English या हिंदी जो भाषा आप ऐप में इस्तेमाल करना चाहते है उसे सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद Next पर क्लिक कर देना है।
- अब Get Started बटन पर क्लिक करना है।
- ऐप में लॉगिन पेज खुलेगा जिसमे Beneficiaries Users के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- फिर राशन कार्ड में शामिल किसी एक सदस्य के आधार कार्ड नंबर को दर्ज कर स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड दर्ज करना है और Login with OTP बटन पर क्लिक करना है।
- अब आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे ऐप में दर्ज करना है और Verify बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर Mpin क्रिएट करने का मैसेज दिखेगा जिसमे Create Now और Skip ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
- आप skip क्लिक कर दें और अपनी मोबाइल लोकेशन चालू करने की परमिशन ऐप में दे।
- अब आप मेरा राशन ऐप के मुख्य डेशबॉर्ड में आ जाएंगे। जिसमे आपके राशन कार्ड का नंबर और राशन कार्ड धारक का नाम, राशन कार्ड का प्रकार, राशन दुकान, घर का पता, परिवार के सभी सदस्यों के नाम आदि जानकारी भी देखने को मिलेगी।

इस तरह से ऑनलाइन मेरा राशन ऐप की मदद से राशन नंबर मालूम कर सकते हैं।
यह आर्टिकल पढ़ें:- राशन कार्ड आवेदन फॉर्म कैसे भरे?
राशन दुकानदार के माध्यम से राशन कार्ड नंबर पता करें?
- इसके लिए आपको राशन दुकान पर जाना है।
- राशन डीलर को राशन कार्ड नंबर पता करने के लिए कहना है।
- आपके पास आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ में होना चाहिए।
- अब राशन दूकानदार अपने E-pos मशीन में आधार कार्ड नंबर दर्ज कर आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आनेवाली ओटीपी को दर्ज करके आपको राशन कार्ड नंबर बताएगा।
आधार से राशन कार्ड नंबर निकालते समय ध्यान में रखने वाली बातें
- आपको भारतीय खाद्य मंत्रालय द्वारा जारी मेरा राशन ऐप का इस्तेमाल करना है।
- किसी दूसरे ऐप का इस्तेमाल नहीं करना है।
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए। क्योंकि ऐप में लॉगिन करने के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर का ओटीपी चाहिए।
- 12 अंको का आधार नंबर मेरा राशन ऐप में सही से दर्ज करना है बिना गलती किये।
- अपने मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन सही रखना है।
- राशन कार्ड नंबर पता चलते ही उसे किसी पेज पर लिख लेना है ताकि बार-बार राशन नंबर खोजने की जरूरत न पड़े।
FAQs सामान्य प्रश्न
क्या आधार कार्ड से राशन कार्ड नंबर निकाला जा सकता है?
अगर आपका आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक हुआ है तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन राशन कार्ड नंबर बड़ी आसानी से मालूम कर सकते है।
राशन कार्ड नंबर निकालने के लिए क्या कोई शुल्क देना पड़ता है?
जी नहीं, राशन कार्ड नंबर मालूम करने के लिए पैसे नहीं देने पड़ते क्योंकि यह सुविधा खाद्य मंत्रालय द्वारा फ्री में उपलब्ध कराइ गई है।
क्या मुझे राशन कार्ड नंबर प्राप्त करने के लिए किसी वेबसाइट पर जाना होगा?
जी नहीं, आप मेरा राशन ऐप का इस्तेमाल करके राशन कार्ड नंबर बहुत ही आसानी से जान सकते है इसके लिए आपको किसी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
क्या राशन कार्ड और आधार लिंक होना जरूरी है?
जी हाँ, यदि आपके राशन कार्ड में आधार लिंक यानी केवाईसी नहीं हुआ होगा तो आप राशन कार्ड नंबर मालूम नहीं कर पाएंगे। राशन कार्ड से आधार लिंक रहना बहुत ही जरुरी है।
आधार से राशन कार्ड निकालने में कितना समय लगता है?
ऑनलाइन प्रक्रिया में राशन कार्ड नंबर पता करने के लिए 10 से 15 मिनिट जितना समय लगता है।
निष्कर्ष
आज के लेख में हमने आधार से राशन कार्ड नंबर मालूम करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई है।
अब कोई भी राशन होल्डर आसानी से अपना कार्ड नंबर पता कर सकता है।
हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया से राशन कार्ड नंबर पता करना सुरक्षित है। इससे आपको कोई परेशान होने की जरुरी नही है।
यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने सोशल मिडिया पर शेयर जरूर करें और निचे एक कमेंट भी करें।
आगे भी इस वेबसाइट पर राशन कार्ड से जुडी लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए rationcardguide.in पर विजिट करें।