आज के समय बहुत से लोग किसी काम से, पढाई और रोजगार के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य में रहने जाते है।
लेकिन जब कोई भी व्यक्ति दूसरे राज्य में रहने जाता है तब उन्हें अपने राशन कार्ड पर अनाज लेने के लिए वापस अपने पहले राज्य में आना पडता है।
इसके लिए लोगों को हर बार एक जगह से दूसरी जगह आने जाने में परेशान होना पड़ता है।
इसी समस्या को सुलझाते हुए भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना शुरू की गई है।
अब इस योजना के चलते राशन कार्ड धारक जहाँ रहते है उसी राज्य के राशन दुकान से अपने हिस्से का अनाज प्राप्त कर सकेंगे।
लेकिन अब आपके मन में सवाल आता होगा की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ कैसे लें?
तो इस आर्टिकल में हम ONORC योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें? इसके लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स, इसके लिए योग्यता, इसके फायदे, आदि प्रश्नों के आसान भाषा में जवाब देने वाला हूँ।
इसके लिए आप इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को ध्यान से पूरा पढ़ें।
एक देश एक राशन कार्ड योजना क्या है?
एक देश एक राशन कार्ड योजना भारत सरकार द्वारा प्रवासी, मजदूरों के लिए शुरू की गई योजना है। इस योजना को 9 अगस्त 2019 को लॉन्च किया गया था।
इस योजना को बनाने का मुख्य उद्देश्य प्रवासी मजदुर जो एक गांव से किसी अन्य शहर में रोजगार के कारण या किसी अन्य कारण से रहने जाते है।
उन्हें बार-बार अपने गांव आकर राशन लेने न आना पड़े और उन्हें उसी राज्य के राशन दुकान से राशन जैसे गेहूं, चावल, दाल जैसी खाद्य सामग्री मिल सके।
One Nation One Ration Card योजना कैसे काम करती है?

जब कार्ड धारक के परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक हो जाते है।
तब कार्ड धारक देश के किसी भी राज्य के राशन दुकानदार के पास जाकर e-Pos मशीन में राशन डीलर से अपना आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर दर्ज करवाकर,
अपने अंगूठे का निशान या आधार ओटीपी देकर ई-पीओएस मशीन ऑनलाइन सिस्टम में अपनी पहचान पक्की करता है।
इसके बाद ई-पीओएस मशीन में कार्ड धारक की पूरी जानकारी दिखाई देती है जिसमे कार्ड होल्डर ने महीने का राशन लिया है या नहीं यह जानकारी भी शामिल होती है।
इसके बाद राशन कार्ड धारक का अनाज बाकी होने पर राशन दुकानदार धारक उसके हिस्से का आनाज देता है।
इस तरह यह One Nation One Ration Card Scheme काम करती है।
इस योजना के फायदे
- राशन वितरण प्रणाली में होने वाले भ्रष्टाचार रुकता है।
- डुप्लीकेट फर्जी राशन कार्ड नहीं बनेगा।
- NFSA खाद्य सुरक्षा के लाभार्थी को ही राशन मिलता है।
- देश के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के राशन दूकान पर राशन कार्ड धारक के लिए अनाज उपलब्ध करवाना है।
- नया राशन कार्ड बनवाने की जरुरत नहीं पड़ती है।
- राशन लेने के लिए अपने गांव नहीं जाना पड़ेगा।
इसके लिए योग्यता
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुसार चालू राशन कार्ड होना चाहिए।
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- राशन कार्ड परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- राशन लेने के लिए आधार कार्ड से जुड़ा ओटीपी वेरिफिकेशन होता है जिसमे आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर चालू रहना चाहिए।
योजना के लिए आवश्यक कागजात
- राशन कार्ड
- कार्ड धारक और उनके परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड जिनके नाम राशन कार्ड में शामिल है।
- आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ कैसे लें?

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए आपको कोई नया आवेदन करने की जरुरत नहीं है।
आपको सिर्फ अपने और परिवार के सदस्य जिनके नाम राशन कार्ड में शामिल है उन सभी सदस्यों के आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक यानि ई-केवाईसी करना है।
जैसे ही राशन कार्ड आधार से लिंक होता है तो राशन कार्ड ऑटोमैटिक इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट पब्लिक डिस्टीब्यूशन सिस्टम में जुड़ जाता है।
ई केवाईसी करने के बाद आप ऑटोमैटिक ONORC योजना के लाभार्थी बन जाएंगे।
इसे पढ़ें: आधार से ऑनलाइन राशन कार्ड नंबर कैसे पता करें?
ONORC लागु करने वाले राज्यों की सूची
| क्रम संख्या | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश का नाम | प्रकार |
| 1 | आंध्र प्रदेश | राज्य |
| 2 | अरुणाचल प्रदेश | राज्य |
| 3 | असम | राज्य |
| 4 | बिहार | राज्य |
| 5 | छत्तीसगढ़ | राज्य |
| 6 | गोवा | राज्य |
| 7 | गुजरात | राज्य |
| 8 | हरियाणा | राज्य |
| 9 | हिमाचल प्रदेश | राज्य |
| 10 | झारखंड | राज्य |
| 11 | कर्नाटक | राज्य |
| 12 | केरल | राज्य |
| 13 | मध्य प्रदेश | राज्य |
| 14 | महाराष्ट्र | राज्य |
| 15 | मणिपुर | राज्य |
| 16 | मेघालय | राज्य |
| 17 | मिजोरम | राज्य |
| 18 | नागालैंड | राज्य |
| 19 | ओडिशा | राज्य |
| 20 | पंजाब | राज्य |
| 21 | राजस्थान | राज्य |
| 22 | सिक्किम | राज्य |
| 23 | तमिलनाडु | राज्य |
| 24 | तेलंगाना | राज्य |
| 25 | त्रिपुरा | राज्य |
| 26 | उत्तर प्रदेश | राज्य |
| 27 | उत्तराखंड | राज्य |
| 28 | पश्चिम बंगाल | राज्य |
| 29 | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | केंद्र शासित प्रदेश |
| 30 | चंडीगढ़ | केंद्र शासित प्रदेश |
| 31 | दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव | केंद्र शासित प्रदेश |
| 32 | दिल्ली | केंद्र शासित प्रदेश |
| 33 | जम्मू और कश्मीर | केंद्र शासित प्रदेश |
| 34 | लद्दाख | केंद्र शासित प्रदेश |
| 35 | पुडुचेरी | केंद्र शासित प्रदेश |
| 36 | लक्षद्वीप | केंद्र शासित प्रदेश |
FAQs प्रश्न
इस योजना का लाभ लेने के लिए कितने पैसे लगते है?
एक देश एक राशन कार्ड योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड होल्डर को पैसे नहीं लगते है।
वन नेशन वन राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से जुडी जानकारी पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 14445 जारी किया गया है।
क्या आधार कार्ड लिंक करना जरूरी है?
जी हाँ, राशन कार्ड से आधार लिंक नहीं करने पर आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते है।
क्या एक ही राशन कार्ड से कई राज्यों में राशन मिल सकेगा?
जी हाँ, आप हर एक महीने का राशन देश के किसी भी राशन दूकानदार से ले सकते है।
क्या राशन की मात्रा और दरें इस योजना से बदलती हैं?
जी नहीं, ओएनओआरसी योजना के लाभार्थी होने पर मिलने वाले राशन की मात्रा में कोई फर्क नहीं पड़ता है।
क्या राशन कार्ड में नाम न होने पर भी लाभ लिया जा सकता है?
जी नहीं, इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़ा हुआ होना जरुरी है।
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको वन नेशन वन राशन कार्ड योजन का लाभ प्राप्त करने के लिए क्या करें, इसके जरुरी डाक्यूमेंट्स, योग्यता आदि सवालों के बारे में पूरी जानकारी शेयर की है।
यदि आपको इससे जुड़ा कोई सवाल है या अपनी राय कमेंट में देनी है तो आप दे सकते है।
आर्टिकल पसंद आने पर इसे अपने जरुरी राशन कार्ड धारक मित्रों को शेयर जरूर करें।