वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ कैसे लें? 2026 में जानें

आज के समय बहुत से लोग किसी, पढाई और रोजगार के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य में रहने जाते है।

लेकिन जब कोई व्यक्ति दूसरे राज्य में रहने जाता है तब उन्हें अपना सरकारी अनाज लेने के लिए वापस अपने राज्य में आना पडता है।   

इसके लिए लोगों को हर बार एक जगह से दूसरी जगह आने जाने में परेशान होना पड़ता है। 

इसी समस्या को सुलझाने के लिए भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की शुरुआत की गई है। 

अब इस स्कीम के चलते लाभार्थी जहाँ रहते है वहीं की उचित मूल्य की दुकान से अपने हिस्से का अनाज प्राप्त कर सकेंगे। 

लेकिन अब आपके मन में सवाल आता होगा की एक देश एक राशन योजना का लाभ कैसे लें?

तो इस आर्टिकल में हम ONORC स्कीम का लाभ कैसे प्राप्त करें? इसके लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स, इसके लिए योग्यता, इसके फायदे, आदि प्रश्नों के आसान भाषा में जवाब देने वाले हैं। 

इसके लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

एक देश एक राशन कार्ड योजना क्या है?

यह भारत सरकार द्वारा प्रवासी, मजदूरों के लिए शुरू की गई योजना है।

इसको 9 अगस्त 2019 को लॉन्च किया गया था। 

इस योजना को बनाने का मुख्य उद्देश्य प्रवासी मजदुर जो एक गांव से किसी अन्य शहर में रोजगार के कारण या किसी अन्य कारण से रहने जाते है। 

उन्हें बार-बार अपने गांव आकर अनाज लेने न आना पड़े और उन्हें उसी राज्य के उचित मूल्य दुकान से गेहूं, चावल, दाल जैसी खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना है।  

One Nation One Ration Card Scheme कैसे काम करती है?

जब परिवार के सभी सदस्यों के आधार राशन कार्ड से लिंक हो जाते है। 

तब पात्रता धारक देश के किसी भी राज्य के FPS डीलर के पास जाकर e-Pos मशीन में अपना आधार नंबर या राशन नंबर दर्ज करवाकर

अपने अंगूठे का निशान या आधार ओटीपी देकर ई-पीओएस मशीन ऑनलाइन सिस्टम में अपनी पहचान पक्की करता है। 

इसके बाद ई-पीओएस मशीन में मुखिया होल्डर की पूरी जानकारी दिखाई देती है जिसमे मुखिया ने महीने का खाद्य सामग्री लिया है या नहीं यह जानकारी भी शामिल होती है। 

इसके बाद नागरिक का अनाज बाकी होने पर डीलर नागरिक को अपने हिस्से का आनाज देता है। 

इस तरह यह One Nation One Ration Card Scheme काम करती है। 

इसके फायदे क्या है?

  • राशन वितरण प्रणाली में होने वाले भ्रष्टाचार रुकता है। 
  • डुप्लीकेट फर्जी खाद्य रिकॉर्ड्स नहीं बनेगे। 
  • NFSA सुरक्षा के लाभार्थी को ही अनाज मिलता है। 
  • देश के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के PDS दूकान पर खाद्य योजना लाभार्थी के लिए अनाज उपलब्ध करवाना है। 
  • नया राशन कार्ड बनवाने की जरुरत नहीं पड़ती है।
  • अनाज लेने के लिए अपने गांव नहीं जाना पड़ेगा।  

इसके लिए योग्यता 

  1. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुसार चालू राशन कार्ड होना चाहिए। 
  2. आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। 
  3. खाद्यान्न लेने के लिए आधार से जुड़ा ओटीपी वेरिफिकेशन होता है जिसमे आधार से लिंक मोबाइल नंबर चालू रहना चाहिए। 

इसके लिए आवश्यक कागजात 

  1. राशन कार्ड 
  2. परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड और इससे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ कैसे लें?

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ लेने हेतु राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाएं

योजना का लाभ लेने के लिए आपको कोई नया आवेदन करने की जरुरत नहीं है। 

आपको सिर्फ अपने और परिवार के सदस्य जिनके नाम राशन कार्ड में शामिल है उन सभी सदस्यों के आधार को लिंक यानि ई-केवाईसी करना है। 

जैसे ही आधार से लिंक होता है, तो नागरिक ऑटोमैटिक इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट पब्लिक डिस्टीब्यूशन सिस्टम में जुड़ जाता है। 

ई-केवाईसी करने के बाद आप ONORC योजना के लाभार्थी बन जाएंगे।  

कैसे पता चलेगा की मैं इस योजना का लाभार्थी हूँ?

देखिए आप इस व्यवस्था के लाभार्थी है या नहीं यह पता करने के लिए आपको RC स्टेटस चेक करना पड़ेगा।

स्टेटस चेक करने के लिए आप अपने राज्य की खाद्य विभाग वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते है।

स्टेटस चेक करते समय आपको RC डिटेल्स में ONORC लाभार्थी है या नहीं पता चल जाएगा।

इस आर्टिकल को पढ़ें:- आधार से राशन कार्ड नंबर कैसे पता करें?

ONORC लागु करने वाले राज्यों की सूची

क्रम संख्याराज्य / केंद्र शासित प्रदेश का नामप्रकार
1आंध्र प्रदेशराज्य
2अरुणाचल प्रदेशराज्य
3असमराज्य
4बिहारराज्य
5छत्तीसगढ़राज्य
6गोवाराज्य
7गुजरातराज्य
8हरियाणाराज्य
9हिमाचल प्रदेशराज्य
10झारखंडराज्य
11कर्नाटकराज्य
12केरलराज्य
13मध्य प्रदेशराज्य
14महाराष्ट्रराज्य
15मणिपुरराज्य
16मेघालयराज्य
17मिजोरमराज्य
18नागालैंडराज्य
19ओडिशाराज्य
20पंजाबराज्य
21राजस्थानराज्य
22सिक्किमराज्य
23तमिलनाडुराज्य
24तेलंगानाराज्य
25त्रिपुराराज्य
26उत्तर प्रदेशराज्य
27उत्तराखंडराज्य
28पश्चिम बंगालराज्य
29अंडमान और निकोबार द्वीप समूहकेंद्र शासित प्रदेश
30चंडीगढ़केंद्र शासित प्रदेश
31दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीवकेंद्र शासित प्रदेश
32दिल्लीकेंद्र शासित प्रदेश
33जम्मू और कश्मीरकेंद्र शासित प्रदेश
34लद्दाखकेंद्र शासित प्रदेश
35पुडुचेरीकेंद्र शासित प्रदेश
36लक्षद्वीपकेंद्र शासित प्रदेश

FAQs सामान्य प्रश्न

  1. ओएनओआरसी योजना का फायदा लेने के लिए कितने पैसे लगते है?

    इसका लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिक को पैसे नहीं लगते है। 

  2. वन नेशन वन राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?

    इस स्कीम से जुडी जानकारी पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 14445 है। 

  3. क्या अनाज की मात्रा और दरें इस एक देश एक कार्ड योजना से बदलती हैं?

    जी नहीं, ओएनओआरसी के लाभार्थी होने पर मिलने वाले अनाज की मात्रा में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

  4. क्या राशन कार्ड में नाम न होने पर वन नेशन योजना का लाभ लिया जा सकता है?

    जी नहीं, इस ONORC का फायदा प्राप्त करने के लिए सदस्य का नाम खाद्य रिकॉर्ड्स में जुड़ा हुआ होना जरुरी है। 

निष्कर्ष 

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए क्या करें, इसके जरुरी डाक्यूमेंट्स, योग्यता आदि सवालों के बारे में पूरी जानकारी शेयर की है। 

यदि आपको इससे जुड़ा कोई सवाल है या अपनी राय कमेंट में देनी है तो आप दे सकते है। 

आर्टिकल पसंद आने पर इसे अपने जरुरी मित्रों को शेयर करें और rationcardguide.in वेबसाइट पर विजिट करें।

Leave a Comment