आज के समय में भारत के बहुत से गरीब परिवार राशन कार्ड के माध्यम से सरकारी राशन दुकान से राशन प्राप्त कर रहे है।
यदि आप भी इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आपको राशन कार्ड के लिए नया आवेदन करना होगा।
राशन कार्ड आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले राशन कार्ड फॉर्म भरना होता है राशन कार्ड फॉर्म को ध्यान से भरा जाना बहुत ही जरूरी है।
बहुत से लोगों को राशन कार्ड आवेदन फॉर्म ठीक से भरना नहीं आता है जिसकी वजह से उनका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है।
यदि आपको भी राशन कार्ड फॉर्म कैसे भरते हैं इसके बारे में जानकारी मालूम नहीं है।
इसके लिए यहां पर हम आपको स्टेप बाय स्टेप राशन कार्ड फॉर्म भरने, इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट और राशन कार्ड फॉर्म भरते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए जैसे महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने वाले है।
जिससे आप राशन कार्ड फॉर्म को सही से भरना सीख जाएंगे।
राशन कार्ड बनवाने का फॉर्म भरने के आवश्यक डाक्यूमेंट्स
- परिवार का एक साथ फोटो
- आवेदन फॉर्म
- धारक का आधार कार्ड
- परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- घर का पता के लिए बिजली बिल पानी बिल
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- स्व-घोषणा पत्र
फॉर्म भरने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए?
- आवेदनकर्ता जिस राज्य में आवेदन करेगा उस राज्य का स्थाई नागरिक रहना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
- सदस्य के पहले से किसी अन्य राज्य और उसी राज्य में दूसरा राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
- परिवार आर्थिक कमजोर होना चाहिए।
- सदस्य दिहाड़ी, मजदूरी, किसान रहना चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य को सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए।
- आवेदक अपने राज्य में स्थाई निवासी होना चाहिए।
- परिवार की सालाना इनकम, जमीन, मकान खाद्य सुरक्षा नियमों के भीतर आने चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य आयकर टैक्स देने वाला नहीं होना चाहिए।
ऑनलाइन राशन कार्ड फॉर्म कैसे भरें?
- ऑनलाइन राशन कार्ड फॉर्म भरने के लिए अपने राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के वेबसाइट पर जाना है
- वेबसाइट पर जाने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि पूरा नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और नया पासवर्ड दर्ज करके रजिस्टर होना है।
- इसके बाद वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन करने के बार वेबसाइट पर New Ration Card Apply नामक ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने स्क्रीन पर राशन कार्ड आवेदन हेतु फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- अब फॉर्म में परिवार के मुखिया महिला का पूरा नाम, जन्मतिथि, लिंग, आधार नंबर, परिवार के सदस्यों के नाम, उनकी जन्मतिथि, उनके आधार नंबर, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड का प्रकार, घर का पता, राशन दुकान, बैंक अकाउंट डिटेल्स, गैस कनेक्शन की डिटेल्स आदि जैसी जानकारी दर्ज करनी है।
- इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जिनकी लिस्ट मैंने ऊपर दी है वह डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- इसके बाद फॉर्म में दर्ज की गई जानकारी को ध्यान से चेक कर लें ताकि कोई गलती न रह जाएं।
- अब फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
- फॉर्म सबमिट होने के बाद एक्नॉलेजमेंट नंबर स्क्रीन पर दिखाईं देगा जिसे संभाल कर सुरक्षित रखें।
- अब यह फॉर्म जिला खाद्य ऑफिसर को पहुंचेगा।
- अधिकारी जांच प्रक्रिया करने के बाद परिवार लाभार्थी के अनुसार राशन कार्ड प्रकार सिलेक्ट कर नया राशन कार्ड जारी कर देगा।
- आप इसकी जानकारी राशन कार्ड स्टेटस चेक करते समय प्राप्त कर पाएंगे।
राशन कार्ड फॉर्म कैसे भरें? ऑफलाइन

- सबसे पहले फॉर्म लेने के लिए आवेदक को अपने जिला के खाद्य राशन कार्यालय पर जाना है।
- यह फॉर्म को आप ऑनलाइन राज्य के NFSA खाद्य विभाग वेबसाइट से या नजदीकी जन सेवा केंद्र से भी प्राप्त का सकते है।
- फॉर्म मिलने के बाद उसमे दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ें।
- इसके बाद उस फार्म में मांगी गई जानकारी जैसे की परिवार के मुखिया महिला का नाम, पिता/पति का नाम, जन्म तिथि, लिंग, मुखिया से संबंध, आवेदन की तारीख, परिवार के अन्य सदस्यों की नाम, आयु, लिंग, LPG गैस कनेक्शन डिटेल, इनकम की जानकारी, बैंक खाते की जानकारी, मोबाइल नंबर, घर का पता, गांव, राज्य, जिला का नाम, पिनकोड आदि जानकारी सही भरें।
- अब फॉर्म के साथ आधार कार्ड और इससे जुड़े सभी जरूरी कागजात की कॉपी जोड़नी है।
- इसके बाद फॉर्म में मुखिया आवेदक का फोटो चिपकाना है।
- फॉर्म पर आवेदक मुखिया के हस्ताक्षर करने है या अंगूठे के निशान लगवाना है। बिना हस्ताक्षर के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- अब इस फॉर्म को राशन कार्यालय में खाद्य अफसर के पास जमा कर देना है।
- फार्म जमा करने के बाद अधिकारी आपको रसीद देगा उसे संभाल कर रखना है क्योंकि इस रसीद के माध्यम से आप आवेदन का स्टेटस चेक कर पाएंगे।
- फॉर्म की जानकारी जांच प्रक्रिया में सही पाए जाने पर राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
- इस राशन कार्ड को आप अपने खाद्य विभाग कार्यालय पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे।
आर्टिकल को पढ़ें:-
बंद राशन कार्ड को चालू करने की प्रक्रिया जानें यहाँ
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का फायदा कैसे लें?
राशन कार्ड फॉर्म भरते समय किन बातों को ध्यान में रखें?
- राशन कार्ड में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान पूर्वक दर्ज करना है।
- राशन कार्ड का प्रकार अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के अनुसार सेलेक्ट करें जैसे की अंत्योदय, बीपीएल, एपीएल आदि।
- फार्म में जानकारी भरते समय साफ सुथरा जानकारी दर्ज करें गलतियां न करें।
- फार्म में जानकारी दर्ज करते समय दस्तावेजों में जो जानकारी दी गई है वही जानकारी सेम टू सेम दर्ज करनी है।
- आवेदन फॉर्म में चालू मोबाइल नंबर दर्ज करना है ताकि आवेदन से जुडी जानकारी SMS से मोबाइल पर मिलें।
FAQs सामान्य प्रश्न
फॉर्म जमा करने के कितने दिनों बाद राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाता है?
राशन कार्ड आवेदन फॉर्म जमा करने के 30 से 90 दिनों के भीतर कार्ड बनकर तैयार होता है।
राशन कार्ड फॉर्म को प्राप्त करने के लिए पैसे लगते है?
जी नहीं, राज्य खाद्य वेबसाइट पर या राशन कार्यालय पर फॉर्म के लिए पैसे नहीं लगते है।
परिवार के मुखिया के रूप में किसका नाम फॉर्म में भरना सबसे सही रहता है?
परिवार के मुखिया महिला का नाम राशन कार्ड आवेदन फॉर्म में भरना होता है।
अगर राशन कार्ड फॉर्म में कोई गलती हो जाए, तो उसे कैसे सुधारें?
यदि ऑनलाइन फॉर्म में गलती हुई है तो आप उसे एडिट बटन पर क्लिक कर सुधार सकते है यदि ऑफलाइन फॉर्म में गलती हुई है तो नया फॉर्म प्राप्त करना होगा।
निष्कर्ष
यहाँ पर हमने स्टेप बाय स्टेप आसान भाषा में राशन कार्ड फॉर्म भरने, इसके लिए जरुरी दस्तावेज, पात्रता आदि जुड़े सवालों के पुरे विस्तार में जानकारी दी है।
अब कोई भी नया आवेदक यहाँ पर दी गई जानकारी का इस्तेमाल करके अपना राशन कार्ड फॉर्म बहुत ही आसानी से भर सकता है।
राशन फॉर्म भरने से जुडी कोई समस्या है तो आप हमें कमेंट में बताएं।
हम आपकी समस्या का जवाब देंगे।
यह लेख पसंद आने पर इसे जरुरी लोगों तक शेयर जरूर करें।