बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करें? स्टेप बाय स्टेप 2026

राशन कार्ड से आज भारत में बहुत से गरीब परिवारों को सरकारी राशन दुकान से अनाज दिया जा रहा है। 

ऐसे में यदि आपका राशन कार्ड बंद हो गया है तो आपको अनाज नहीं मिलेगा और बहुत सी सुविधाओं का भी लाभ नहीं मिलेगा। 

राशन कार्ड में कुछ कमिया रह जाती है जिसके वजह से खाद्य विभाग कार्ड को बंद कर देता है। 

यदि आपको भी राशन कार्ड बंद हो गया है और आप इसे चालू करवाना चाहते है।

तो यहाँ आपको स्टेप बाय स्टेप राशन कार्ड चालू करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

राशन कार्ड बंद होने के कारण क्या है?

  • राशन कार्ड में समय रहते ई-केवाईसी यानी परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड को राशन कार्ड से न जोड़ा जाना
  • परिवार के पास 4 पहिया वाहन होना
  • धारक के परिवार के पास तय सिमा से ज्यादा जमीन, खेती रहना 
  • राशन कार्ड बनवाते समय गलत डॉक्युमेंट्स जमा करना  
  • अपने कार्ड से लगातार 3 महीने तक अनाज राशन दुकान से नहीं लेना 
  • परिवार में कोई सदस्य सरकारी पद पर होना
  • परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होना 
  • डुप्लीकेट राशन कार्ड रहना
  • परिवार के राशन कार्ड में सदस्यों की जानकारी गलत होना 
  • खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वेरिफिकेशन प्रक्रिया में अपात्र होना 
  • राशन कार्ड को नवीनीकरण न कराना 

बंद राशन कार्ड चालू करने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स 

  1. कार्ड धारक की हाल ही की फोटो 
  2. राशन कार्ड की कॉपी
  3. परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड 
  4. निवास प्रमाण के लिए घर का लाइट बिल या प्रॉपर्टी टैक्स बिल
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. बैंक पासबुक की कॉपी 
  7. एक्टीव मोबाइल नंबर 
  8. एफिडेविट पत्र  

पहले ई-केवाईसी करवाएं

राशन कार्ड ई-केवाईसी

आगे बढ़ने से पहले मैं आपको बता दूँ की राशन कार्ड बंद होने का सामान्य कारण यह है की लोग अपने राशन कार्ड में ई केवाईसी नहीं करवाते हैं। 

आप पहले अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाएं। 

  1. राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाने के लिए अपने राशन दुकान पर जाना है। 
  2. वहां राशन डीलर को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहना है।
  3. केवाईसी करवाने जाएँ तब कार्ड धारक का और परिवार के सभी सदस्यों को दुकान पर हाजिर रहना है। साथ में आधार कार्ड भी अपने पास रखना है। 
  4. अब डीलर अपने इ पॉस मशीन में आपकी डीटेल्स जैसे आधार कार्ड नंबर दर्ज करेगा और अपने हाथ के ऊँगली या अगूंठे की छाप रखने के लिए कहेगा। 
  5. यदि उँगलियों या अंगूठे की छाप मशीन में नहीं पड़ रही है तो आप आधार ओटीपी के माध्यम से भी केवाईसी पूरी करवा सकते है। ( इसके लिए सभी सदस्यों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक रहना जरुरी है। )
  6. वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद राशन कार्ड में केवाईसी दर्ज हो जाएगी। 

 इतना करने पर भी राशन कार्ड चालू नहीं होता है, तो इसके लिए हमने निचे राशन कार्ड को फिर से चालू करने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताई हैं। उसे पढ़ें।

राशन कार्ड बंद हो गया है कैसे चालू करें? ऑनलाइन 

यदि आपके राज्य में ऑनलाइन इनएक्टिव राशन कार्ड को एक्टिव करने की सुविधा उपलब्ध है तो आप निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है।

  • ऑनलाइन कार्ड धारक को अपने राज्य के खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग के ऑफिसियल पोर्टल पर आना है। 
  • पोर्टल पर आने के बाद वहां रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाना है और लॉगिन हो जाना है। 
  • अब पोर्टल पर Ration Card Services का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद Ration Card Reactivation ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 
  • अब नया फॉर्म ओपन होना जिसमे में राशन कार्ड नंबर है दर्ज करें यदि नहीं है तो राशन कार्ड अप्लाई करते समय प्राप्त आवेदन नंबर दर्ज करना है, राशन कार्ड का प्रकार, कार्ड धारक का पूरा नाम, सदस्यों के नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर सही से दर्ज करना है। 
  • इसके बाद वहां मांगे गए सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड कर देना है। 
  • अब फॉर्म पूरा भर जाने के बाद इसमें दर्ज की गई जानकारी को चेक करना है और Submit बटन पर क्लिक करना है। 
  • सबमिट करने के बाद आवेदन नंबर स्क्रीन पर दिखेगा जिसे संभालकर रखना है। 
  • आपके द्वारा सबमिट किया गया आवेदन अपने जिले के खाद्य अधिकारी के पास पहुँच जाएगा। 
  • फ़ूड अफसर आपके द्वारा फॉर्म में भरी गई गई जानकारी को वेरीफाई करके राशन कार्ड को एक्टिवेट कर देगा। 
  • इसकी जानकारी आप राशन कार्ड स्टेटस चेक करते समय प्राप्त कर सकेंगे और अपने दर्ज किये गए मोबाइल नंबर के SMS पर भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।    

इसे पढ़ें:

राशन कार्ड पर एक आदमी को कितना राशन मिलता है?

आधार से राशन कार्ड नंबर ऑनलाइन पता कैसे करें?

बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करें? ऑफलाइन 

यदि आपके राज्य में ऑनलाइन बंद राशन कार्ड को चालू करने की सुविधा नहीं है तो आप निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें। 

  • आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जिला के खाद्य नागरिक कार्यालय पर जाना है। 
  • कार्यालय पर जाने के बाद वहां काउंटर से बंद राशन कार्ड चालू करवाने हेतु फॉर्म प्राप्त करना है। 
  • आप इस फॉर्म को राज्य के खाद्य नागरिक पोर्टल और नजदीकी ई मित्र केंद्र से भी प्राप्त कर सकते है। 
  • अब फॉर्म में अपने राशन कार्ड की मांगी गई सभी डिटेल जैसे की राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड का प्रकार, धारक का पूरा नाम, सदस्यों की डिटेल्स, वर्तमान में रह रहे घर का पता, मोबाइल नंबर आदि भरें।
  • जानकारी फॉर्म में पूरी भरने के बाद फॉर्म पर कार्ड धारक के फोटो चिपकाएं और हस्ताक्षर करवा लें। इसके बाद आवश्यक डाक्यूमेंट्स की कॉपी को जोड़ दें। 
  • अब इसे कार्यालय में खाद्य अधिकारी के पास काउंटर पर जमा करवा दे। 
  • इसके बाद काउंटर पर खाद्य अधिकारी आपको आवेदन की स्लिप देंगे। उसे प्राप्त कर लें। 
  • अब आपके आवेदन की जाँच खाद्य अधिकारी करेगा। 
  • जाँच में लाभार्थी पाए जाते है, तो अधिकारी राशन कार्ड को फिर से चालू कर देगा।
  • इसकी जानकारी आप खाद्य कार्यालय पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे। 

राशन कार्ड एक्टिव करने के लिए आवेदन पत्र 

निचे हमने राशन कार्ड चालू करवाने हेतु आवेदन पत्र लिखा है जिसे आप राशन कार्ड एक्टिवेशन फॉर्म के साथ जोड़ सकते है। 

सेवा में,

खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी / क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी,

[अपने जिले का नाम लिखना है],

[राज्य का नाम यहाँ लिखें]

[दिनांक लिखें ……………………..]

विषय: बंद राशन कार्ड को चालू करने के लिए पत्र।

आदरणीय सर/मैडम 

मेरा नाम राम गोपाल वर्मा है। मैं [यहाँ गांव, मोहल्ले का नाम डालें] का निवासी हूँ। मेरा राशन कार्ड नंबर 6272******** है, जो बहुत दिनों से बंद पड़ा हुआ है। 

इसके कारण मुझे सरकारी राशन दूकान से अनाज नहीं मिल पाता है और साथ ही में सरकारी योजना का भी लाभ पात्र होने के बावजूद नहीं मिल पाता है। 

मेरे राशन कार्ड का प्रकार [राशन कार्ड प्रकार लिखें जैसे की अंत्योदय, एपीएल, बीपीएल] है। मैंने अपने राशन कार्ड में ई-केवाईसी प्रक्रिया भी कर चूका हूँ। 

सर/मैडम मैं एक गरीब परिवार से आनेवाला व्यक्ति हूँ। मैं दिन भर खेती और मजदूरी करके अपने परिवार का पोषण करता हूँ। मैं खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े सभी नियमों के लिए पात्र हूँ। 

इसीलिए आपसे निवेदन है की आप मेरा राशन कार्ड जल्द से जल्द चालू करवाएं जिससे मुझे अपने हिस्से का अनाज और सरकारी योजना का लाभ मिलता रहे।  

इस पत्र के साथ मैंने जरुरी कागजात की कॉपी जोड़ी हैं। 

[यहाँ पर नंबर वाइज डाक्यूमेंट्स के नाम लिखें जैसे की आधार कार्ड, राशन कार्ड पासबुक, आदि]

नाम: ………………………

पता: ………………………

मोबाइल नंबर: ………………………

हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान: ………………………

Inactive राशन कार्ड Active करने का आवेदन करते समय ध्यान में रखने वाली बातें

  • सबसे पहले राशन कार्ड धारक को पता करना है की अपना कार्ड बंद होने का कारण क्या है? इसके बाद उन्हें आगे की प्रोसेस करनी चाहिए। 
  • फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरे। 
  • आवेदन के साथ डाक्यूमेंट्स साफ सुथरे जोड़ने है। 
  • फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन स्लिप को संभाल कर रखें ताकि इसी स्लिप के मदद से आवेदन की जानकारी पता चल सके। 
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद समय-समय पर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करते रहें।  

राशन कार्ड फिर से बंद न हों इसके लिए क्या करें?

  1. अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाएं। 
  2. राशन कार्ड से हर महीने अपने हिस्से का अनाज लेते रहें। 
  3. खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े नियमो का पालन करें। 
  4. एक राशन कार्ड होते हुए डुप्लीकेट राशन कार्ड न बनाएं। 

FAQs प्रश्न 

  1. बंद राशन कार्ड को वापस शुरू करवाने में कितना समय लगेगा?

    राशन कार्ड को फिर से शुरू होने में 30 से 45 दिनों तक का समय लगता है। 

  2. राशन कार्ड चालू करने की फ़ीस कितनी है?

    राशन कार्ड चालू करने के लिए लगने वाली फीस की जानकारी आप नजदीकी खाद्य कार्यालय पर या राज्य की खाद्य पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते है। 

  3. क्या बंद राशन कार्ड फिर से एक्टिव हो सकता है? 

    जी हाँ, यदि आप खाद्य सुरक्षा योजना के नियम अनुसार लाभार्थी पाएं जाते है तो आप बंद राशन कार्ड को फिर से एक्टिव कर सकते है। 

  4. राशन कार्ड चालू करने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?

    यदि राशन कार्ड चालू हो जाता है तो आप हर महीने राशन डीलर से अनाज ले सकते है और राशन कार्ड से जुडी सरकारी योजना का लाभ पहले ले सकते है। 

  5. क्या हर राज्य में राशन कार्ड चालू करने की प्रक्रिया अलग होती है? 

    जी हाँ, हर राज्य में राशन कार्ड चालू करने की प्रक्रिया थोड़ी बहुत अलग होती है। 

  6. बंद राशन कार्ड चालू कराने से जुडी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

    राशन कार्ड को एक्टिव करवाने से जुडी मदद पाने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1967 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

निष्कर्ष 

आज के इस आर्टिकल में हमने ऑनलाइन और ऑफलाइन बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करें? इसकी पूरी जानकारी आसान भाषा में बताई है। 

यहाँ पर दी गई जानकारी से आप अपना बंद राशन कार्ड चालू करवाने के लिए आवेदन कर सकते है। 

यदि इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल रहता है तो आप निचे कमेंट में हमसे पूछ सकते है। हम आपके सवाल का जवाब देंगे। 

आर्टिकल पसंद आने पर अपनी राय कमेंट में देना न भूलें। 

Leave a Comment