1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है? 90% लोगों को नहीं पता !

भारत सरकार देश के लाखो गरीब लोगों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है जिसमे से एक प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना भी शामिल है।

आज भी भारत में कई गरीब लोगों को भूखा सोना पड़ता है। 

देश में जरूरतमंद परिवार भूखे न रहे इसके लिए सरकार ऐसी योजना लाती है। 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम द्वारा गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए राशन कार्ड जारी किया जाता है। 

खाद्य रिकॉर्ड्स में जितने भी लोग शामिल होंगे उन सभी सदस्यों को उचित मूल्य की दुकान से माध्यम से अनाज उपलब्ध करवाया जाता है। 

लेकिन कई बार लोगों को प्रति सदस्य पर कितनी मात्रा में अनाज मिलना चाहिए? इसके बारे में जानकारी मालूम नहीं होती है। 

इसलिए आज के लेख में हम आपको 1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है? इसके बारे में पुरे विस्तार से स्टेप बाय स्टेप जानकारी बताएँगे। 

1 यूनिट का मतलब क्या होता है?

यूनिट का मतलब परिवार का एक सदस्य जिसका नाम राशन कार्ड में मौजूद है।

परिवार के किसी एक सदस्य का नाम खाद्य रिकॉर्ड्स में होता है तो उसे अंग्रेजी में Unit कहा जाता है। 

भारत सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा हर एक आदमी के हिसाब गेहूं, चावल, दाल वितरण किया जाता है। 

अभी आप मान लो की आपके राशन कार्ड में परिवार के 4 सदस्यों के नाम शामिल है, तो उन्हें 4 यूनिट कहा जायेगा। 

यदि परिवार के 5 सदस्यों के नाम शामिल है, तो उसे 5 यूनिट कहाँ जायेगा। 

1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है? 2026 

भारत में राशन कार्ड पर प्रति व्यक्ति कितने किलोग्राम गेहूं, चावल मिलता है? इसके बारे में हमने निचे आसान तरीके से समझ में आएं ऐसी टेबल वाइज जानकारी शेयर की है उसे पढ़ें।

राशन कार्ड पर मिलने वाला गेहूं, चावल

कार्ड का प्रकारमिलने वाला अनाज
एपीएलइस कार्ड धारक को हर महीने 10 से 20 किलो
बीपीएलहर सदस्य को 5 किलो
पीएचएचहर महीने 5 किलो राशन हर सदस्य को
अंत्योदयमहीने में परिवार को 35 किलो
अन्नपूर्णा10 से 20 किलो हर महीने

APL कार्ड पर कितना राशन मिलता है?

यह एपीएल कार्ड गरीब रेखा से ऊपर गुजारा कर रहे परिवारों के लिए जारी किया जाता है।

इसे अंग्रेजी में Above Poverty Line कहते है। इसके लाभार्थी को हर महीने 10 से 20 किलोग्राम तक अनाज उपलब्ध करवाया जाता है। 

BPL वालों को कितना राशन मिलता है?

बीपीएल गरीबी रेखा से निचे जीवन गुजारा चलाने वाले परिवारों के लिए बनाया जाता है।

इसे इंग्लिश में Below Poverty Line कहा जाता है।

बीपीएल पर हर सदस्य को 5 किलोग्राम तक खाद्यान्न दिया जाता है। 

PHH कार्ड में पर कितनी मात्रा में अन्न मिलता है?

पीएचएच मध्यमवर्गीय जरूरतमंद परिवारों के लिए खाद्य विभाग द्वारा जारी किया जाता है।

इस कार्ड का रंग आमतौर पर सफ़ेद पाया जाता है और इसे अंग्रेजी में Priority Household से जाना जाता है।

इस पर परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 किलोग्राम तक FPS दुकान से धान्य देते है। 

अंत्योदय (AAY) कार्ड पर कितने किलो खाद्यान्न मिलता है?

अंत्योदय को गरीब से गरीब परिवार के लिए खाद्य नागरिक कार्यालय से जारी किया जाता है।

इसको अंग्रेजी में Antyodaya Anna Yojana कहते है।

अंत्योदय लाभार्थी परिवार को हर महीने उचित मूल्य की दुकान से 35 किलो तक खाद्य सामग्री दी जाती है।

इन आर्टिकल को पढ़ें: –

राशन कार्ड फॉर्म भरने का तरीका जानें? 

मोबाइल से ऑनलाइन राशन कार्ड की E-KYC कैसे करें?

अन्नपूर्णा (AY) पर एक यूनिट पर कितना अन्न मिलता है?

अन्नपूर्णा योजना परिवार के बड़े बुजुर्गो को ध्यान में रखकर बनाई है।

इस AY कार्ड उन लोगो को जारी किया जाता है जिनकी उम्र 65 वर्ष से ऊपर है और इनकी इनकम का कोई साधन नहीं है।

इसको Annapurna Yojna के नाम से जाना जाता है।

इस अन्नपूर्णा पर 10 से 20 किलो धान्य सामग्री दिया जाता है।  

अनाज कितनी मात्रा में मिलता है कैसे चेक करें?

  • यह पता करने के लिए आपको स्मार्टफोन में गूगल प्लेस्टोर में जाकर भारत फ़ूड मंत्रालय द्वारा जारी Mera Ration एप्लीकेशन को इनस्टॉल करना है।
  • ऐप इनस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करके भाषा को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद परमिशन को Allow करना होगा। 
  • अब ऐप में अपने परिवार में शामिल किसी सदस्य का आधार नंबर दर्ज करना है और कैप्चा कोड दर्ज करना है। फिर Login with OTP पर क्लिक करना है। (आपको याद रखना है की जिस सदस्य का आधार नंबर दर्ज कर रहे है उनके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए ताकि ओटीपी वेरिफिकेशन हो सके)
  • अब आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे ऐप में दर्ज करके Verify पर क्लिक कर देना है। 
  • ओटीपी वेरिफिकेशन होने के बाद ऐप में नया MPIN बनाने को कहा जायेगा जिसमे 4 अंको का पिन जैसे की 5647, 7744 दर्ज करना है। एमपिन ऐसा दर्ज करें जो आपको याद रह सके। 
  • एमपिन Confirm बन जाने के बाद आप Mera Ration ऐप के डैशबोर्ड पर आ जायेंगे। जिसमें आपकी RC डिटेल्स जैसे की Ration Card Number, मुखिया एवं सदस्यों नाम, कार्ड का प्रकार, FPS का नाम, आदि दिखाई देगी।
  • इसके बाद डैशबोर्ड में निचे Sale Recipt का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक करना है।
  • अब स्क्रीन पर एक आदमी को कितना किलो धान्य दिया जाता है, इसकी जानकारी देखने को मिल जाएगी। साथ ही में किस महीने अनाज मिला है यह जानकारी भी दिखाई देगी।

FAQs प्रश्न

  1. उत्तर प्रदेश में एक यूनिट पर कितनी अन्न सामग्री मिलती है?

    यूपी में एक आदमी को हर महीने 5 किलो तक अन्न सामग्री मिलती है।

  2. फ्री में खाद्यान्न कब तक मिलेगा?

    भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत लगभग 81.35 करोड़ लाभार्थियों को 1 जनवरी, 2024 से लेकर अगले पांच साल तक मुफ्त में खाद्यान्न दिया जाएगा। 

  3. 1 महीने में राशन कितनी बार मिलता है?

    एक महीने में एक ही बार धान्य दिया जाता है। 

  4. 1 यूनिट पर कितना गेंहू, चावल और बाजरा मिलता है?

    एक आदमी को अपने कार्ड के प्रकार के अनुसार गेहूं, चावल, बाजरा दिया जाता है। आमतौर पर 5 किलो धान्य सामग्री मिलती है, जिसमे 3 किलो गेहूं या बाजरा और 2 किलो चावल मिलता है। 

  5. क्या एक आदमी पर मिलने वाली अनाज की मात्रा हर राज्य में अलग-अलग होती है?

    हाँ, एक आदमी पर मिलने वाली अन्न की मात्रा हर राज्य में अलग-अलग होती है। 

  6. अगर 1 यूनिट का पूरा राशन नहीं मिल रहा तो क्या करें?

    यदि आपको अपने हिस्से का अनाज नहीं मिल रहा है, तो इसके लिए आप डीलर दुकानदार से पूरी बात करें यदि दुकानदार फिर भी खाद्य न दे तो आप फ़ूड विभाग कार्यालय पर जाकर DSO अधिकारी से इसके बारे में बात करें। 

  7. क्या आधार कार्ड लिंक न होने पर 1 आदमी को धान्य मिल पाएगा?

    जी नहीं, राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक न होने पर कुछ नहीं मिलेगा। अनाज प्राप्त करने के लिए आधार लिंक यानि ई-केवाईसी रहना जरुरी है। 

निष्कर्ष 

इस लेख में 1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है? इसके बारे में और इससे जुड़े सभी सवालों की जानकारी पुरे विस्तार से बताई है। 

अब नए और पुराने NFSA लाभार्थी इस लेख में दी गई जानकारी के अनुसार पता लगा सकते है की प्रति व्यक्ति कितने किलो धान्य मिलेगा। 

इसके साथ हमने ऑनलाइन मिलने वाला अनाज चेक करने का तरीका भी बताया है। 

जानकारी पसंद आनेपर निचे अपना कमेंट जरूर दें और आगे भी इसी तरह की जानकारी पाने के लिए rationcardguide.in पर विजिट करना ना भूलें।

Leave a Comment