आज भारत में बहुत से गरीब परिवारों को NFSA खाद्य सुरक्षा योजना के तहत फ्री में सरकारी उचित मूल्य की दुकान से अनाज दिया जा रहा है।
ऐसे में यदि आपका राशन कार्ड बंद हो गया है, तो आपको अनाज नहीं मिलेगा और बहुत सी सरकारी सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा।
नियम पालन में कुछ कमिया रह जाती है जिसके वजह से विभाग इसको कैंसिल कर देता है।
लेकिन जब आप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुडी गलतियों को सुधार लेते है, तब फ़ूड सर्किल अफसर द्वारा राशन व्यवस्था फिर से चालू करवा दिया जाता है।
यदि आपका भी यही प्रॉब्लम है और आप इसे रिऐक्टिवेट करवाना चाहते है।
तो यहाँ आपको स्टेप बाय स्टेप बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करें? इसके बारे में और इससे जुड़े अनेक ऐसे सवाल जिनके जवाब लोगों को पता होने चाहिए उनके बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।
इसके लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
बंद होने के कारण क्या है?
- परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी न करना
- परिवार के पास 4 पहिया वाहन होना
- धारक के परिवार के पास तय सिमा से ज्यादा जमीन, खेती रहना
- अप्लाई करते समय गलत डॉक्युमेंट्स जमा करना
- लगातार 3 महीने तक FPS दुकान से अनाज नहीं लेना
- परिवार में कोई सरकारी पद पर होना
- परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होना
- परिवार के सदस्यों की जानकारी गलत होना
- वेरिफिकेशन प्रक्रिया में अपात्र होना
- नवीनीकरण न कराना
इसके लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स
- आवेदक की हाल ही की फोटो
- पुराने राशन कार्ड की कॉपी
- परिवार के सभी सदस्यों के आधार नंबर
- निवास प्रमाण के लिए घर का लाइट बिल या प्रॉपर्टी टैक्स बिल
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- एक्टीव मोबाइल नंबर
- एफिडेविट पत्र
पहले ई-केवाईसी करवाएं
आगे बढ़ने से पहले मैं आपको बता दूँ की लोग ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं।
आप पहले अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाएं।

- लिंक करवाने के लिए अपने आसपास के FPS दुकान पर जाना है।
- वहां डीलर को ई-केवाईसी (EKYC) करवाने के लिए कहना है।
- केवाईसी करवाने जाएँ तब मुखिया और परिवार के सभी सदस्यों को दुकान पर हाजिर रहना है। साथ में आधार कार्ड भी अपने पास रखना है।
- अब डीलर अपने इ पॉस मशीन में आपकी डीटेल्स जैसे आधार नंबर दर्ज करेगा और अपने हाथ के ऊँगली या अगूंठे की छाप रखने के लिए कहेगा।
- यदि उँगलियों या अंगूठे की छाप मशीन में नहीं पड़ रही है, तो आप आधार ओटीपी के माध्यम से भी केवाईसी पूरी करवा सकते है। (इसके लिए सभी सदस्यों के आधार में मोबाइल नंबर लिंक रहना जरुरी है।)
- वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद में केवाईसी दर्ज हो जाएगी।
इतना करने पर भी सुविधा शुरू नहीं होती है, तो इसके लिए हमने निचे स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताई हैं जिसे फॉलो करें।
बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करें? ऑनलाइन
यदि आपके राज्य में ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है, तो आप निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है।
- ऑनलाइन लाभार्थी को अपने राज्य के खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग के ऑफिसियल पोर्टल पर आना है।
- पोर्टल पर आने के बाद वहां रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाना है और लॉगिन हो जाना है।
- अब पोर्टल पर Ration Card Services का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक करना है।
- इसके बाद Ration Card Reactivation ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब नया फॉर्म ओपन होना जिसमे में Ration Card Number दर्ज करें, यदि नहीं है तो NFSA अप्लाई करते समय प्राप्त आवेदन नंबर दर्ज करना है, आप APL, BPL, PHH कौन से लाभार्थी है यह लिखे, मुखिया का पूरा नाम, सदस्यों के नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर सही आदि जानकारी ध्यान से दर्ज करना है।
- इसके बाद वहां मांगे गए सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड कर देना है।
- अब फॉर्म पूरा भर जाने के बाद इसमें दर्ज की गई जानकारी को चेक करना है और Submit बटन पर क्लिक करना है।
- सबमिट करने के बाद रेफेरेंस नंबर स्क्रीन पर दिखेगा जिसे संभालकर रखना है।
- आपके द्वारा सबमिट किया गया एप्लीकेशन अपने जिले के खाद्य अधिकारी के पास पहुँच जाएगा।
- फ़ूड अफसर आपके द्वारा सबमिट की गई जानकारी को वेरीफाई करके इसे एक्टिवेट कर देगा।
- इसकी जानकारी आप स्टेटस चेक करते समय प्राप्त कर सकेंगे और अपने दर्ज किये गए मोबाइल नंबर के SMS पर भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
राशन कार्ड बंद होने पर कैसे चालू करें? ऑफलाइन
यदि आपके राज्य में ऑनलाइन सुविधा नहीं है तो आप निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
- आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जिला के खाद्य नागरिक कार्यालय पर जाना है।
- कार्यालय पर जाने के बाद वहां काउंटर से बंद राशन कार्ड चालू करवाने हेतु फॉर्म प्राप्त करना है।
- आप इस फॉर्म को राज्य के फ़ूड पोर्टल और नजदीकी ई मित्र केंद्र से भी प्राप्त कर सकते है।
- अब फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल जैसे की राशन नंबर, प्रकार, धारक का पूरा नाम, सदस्यों की डिटेल्स, वर्तमान में रह रहे घर का पता, मोबाइल नंबर आदि लिखना है।
- जानकारी फॉर्म में पूरी भरने के बाद फॉर्म पर मुखिया आवेदक के फोटो चिपकाएं और हस्ताक्षर करवा लें।
- इसके बाद आवश्यक डाक्यूमेंट्स की कॉपी को जोड़ देना है।
- अब इसे कार्यालय में काउंटर पर जमा करवा दे।
- इसके बाद काउंटर पर आपको आवेदन की स्लिप देंगे। उसे प्राप्त कर लें।
- अब इसकी की जाँच DSO अधिकारी करेगा।
- जाँच में लाभार्थी पाए जाते है, तो अनाज को फिर से चालू कर दिया जाएगा।
- इसकी जानकारी आप Department of Food and Supplies कार्यालय पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे।
राशन कार्ड चालू है या बंद कैसे चेक करें?
- आपको अपने राज्य के फ़ूड सिविल सप्लाइज की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद वहां RC Details विकल्प दिखेगा उसपर क्लिक करना है।
- इसके बाद बहुत से ऑप्शंस में से Ration Card Status या Know Your RC Status पर क्लिक करना है।
- नया पेज खुलेगा जिसमे Ration Card Number दर्ज करना है और Submit पर क्लिक करना है।
- आपकी स्क्रीन पर सभी डीटेल्स दिखेगी जिसमे परिवार के शामिल सदस्य के नाम, डीलर दुकानदार का नाम, मुखिया धारक का नाम आदि जैसे जानकारी होगी और साथ ही में Active या Inactive की जानकारी भी चेक कर पाएंगे।
आवेदन पत्र
निचे हमने राशन कार्ड सक्रिय करवाने हेतु आवेदन पत्र लिखा है जिसे आप एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जोड़ सकते है।
सेवा में,
खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी / क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी,
[राज्य, जिले का नाम यहाँ लिखें जैसे की उत्तर प्रदेश, अयोध्या ]
[दिनांक लिखें ……..10-06-2026………………]
विषय: रद्द हुए राशन कार्ड को फिर से चालू करने के लिए पत्र।
आदरणीय सर/मैडम
मेरा नाम गोपाल वर्मा है। मैं [यहाँ गांव, (मसोधा) मोहल्ले का नाम डालें] का निवासी हूँ। मेरा राशन नंबर 6272******** है, जो बहुत दिनों से इनएक्टिव पड़ा हुआ है।
मुझे सरकारी PDS दूकान से अनाज नहीं मिल पाता है और साथ ही में सरकारी योजना का भी लाभ पात्र होने के बावजूद नहीं मिल पाता है।
मेरे कार्ड का प्रकार [जैसे की अंत्योदय, एपीएल, बीपीएल] है। मैं ई-केवाईसी प्रक्रिया भी कर चूका हूँ।
फिर भी यह चालू नहीं हो रहा है।
सर/मैडम मैं एक गरीब परिवार से आनेवाला व्यक्ति हूँ।
मैं दिन भर खेती और मजदूरी करके अपने परिवार का पोषण करता हूँ। मैं खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े सभी नियमों से पात्र हूँ।
इसीलिए आपसे निवेदन है की आप इसे जल्द से जल्द शुरू करवाएं।
इस पत्र के साथ मैंने जरुरी कागजात की कॉपी जोड़ी हैं।
[यहाँ पर नंबर वाइज डाक्यूमेंट्स के नाम लिखें और डाक्यूमेंट्स की कॉपी इसके साथ जोड़े]
नाम: गोपाल वर्मा
पता: उत्तर प्रदेश, अयोध्या,मसोधा
मोबाइल नंबर: +91 99722 *8**7
हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान: ………………………
अप्लाई करते समय ध्यान में रखने वाली बातें
- सबसे पहले लाभार्थी को पता करना है की अपना कार्ड बंद होने का कारण क्या है? इसके बाद उन्हें आगे की प्रोसेस करनी चाहिए।
- फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
- एप्लीकेशन के साथ डाक्यूमेंट्स साफ सुथरे जोड़ने है।
- फॉर्म जमा करने के बाद मिलने वाली पावती को संभाल कर रखें, ताकि इसके मदद से एप्लीकेशन स्टेटस का पता चल सके।
राशन कार्ड फिर से क्लोज न हों इसके लिए क्या करें?
- अपने आधार से लिंक करवाएं।
- हर महीने अपने हिस्से का अनाज लेते रहें।
- खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े नियमो का पालन करें।
- डुप्लीकेट NFSA आवेदन न करें।
FAQs प्रश्न
बंद राशन कार्ड को वापस Reactivate करवाने में कितना समय लगेगा?
इसे फिर से शुरू होने में 30 से 45 दिनों तक का समय लगता है।
राशन कार्ड चालू करने की फ़ीस कितनी है?
इसे एक्टिव करने के लिए लगने वाली फीस की जानकारी आप नजदीकी खाद्य कार्यालय पर या अपने राज्य के Department of Food and Public Distribution पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते है।
क्या क्लोज राशन फिर से एक्टिव हो सकता है?
जी हाँ, यदि आप NFSA नियम अनुसार लाभार्थी पाएं जाते है, तो आप इसे फिर से एक्टिव कर सकते है।
कार्ड चालू करने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?
आप हर महीने अपने उचित मूल्य की दुकान से अनाज ले सकते है और केंद्र, राज्य सरकार की योजना का लाभ ले सकते है।
क्या हर राज्य में इसकी प्रक्रिया अलग होती है?
जी हाँ, हर राज्य में इसे एक्टिवेट करने की प्रक्रिया थोड़ी बहुत अलग होती है।
सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
मदद पाने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1967 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हमने ऑनलाइन और ऑफलाइन बंद हुआ राशन कार्ड को चालू करने की पूरी जानकारी आसान भाषा में बताई है।
यहाँ पर दी गई जानकारी से आप आवेदन कर सकते है।
यदि इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल रहता है, तो आप निचे कमेंट में हमसे पूछ सकते है। हम आपके सवाल का जवाब देंगे।
आर्टिकल पसंद आने पर अपनी राय कमेंट में देना न भूलें।
Rajsthan Jhalawar manoherthana post samrol gav patte
Saderckoo
Rashan card chalu karna h
article me jankari batai hai use follow kare
Rashan card no*10160150011000800064 has been stopped in August 2026 what is reason,how it will be start…..
article ko pura padho. isme sabhi step by step jankaari batai hai.
Chhaya bhimrao lanjewar
Rashtion card chalu karach ahi