बिहार शहरी Ration Card List कैसे चेक करें? ऑनलाइन 2026 में

जो लोग बिहार राज्य के शहरी इलाकों में रहते हुए अपने राशन कार्ड से खाद्य योजना का लाभ ले रहें है, उन लोगों को अपनी शहर की राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम जरूर से देखना चाहिए।

शहरी राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करने वाले इच्छुक लोगों के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने अपने पोर्टल पर लिस्ट जारी कर दी है।

पहले लिस्ट में नाम चेक करना मतलब ऑफलाइन खाद्य उपभोक्ता विभाग कार्यालय पर घंटों लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था।

लेकिन 2026 में आपको ऑफलाइन खाद्य कार्यालय पर जाना नहीं पड़ेगा।

आप बिहार खाद्य संरक्षण विभाग पोर्टल पर ऑनलाइन ही सूची में अपना नाम चेक कर सकते है।

लिस्ट में अपना नाम चेक करना कोई मुश्किल भरा काम नहीं है।

लेकिन शहर में रहने वाले बहुत से राशन कार्ड धारकों को लिस्ट में अपना पूरा नाम देखने की प्रक्रिया ही मालूम नहीं है।

इसीलिए मैं आपको यहां बिहार शहरी राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे चेक करें ऑनलाइन, कौन से डॉक्युमेंट्स चाहिए, कौन सी जानकारी पता होनी चाहिए, लिस्ट चेक करने के लाभ आदि ।

सभी महत्वपूर्ण सवालों के बारे में पूरे विस्तार से जानकारी शेयर करूंगा।

ताकि लिस्ट में नाम चेक करते समय कार्ड होल्डर को किसी अन्य व्यक्ति की जरूरत न पड़े और कोई समस्या न हों।

बिहार शहरी RC लिस्ट क्या है?

बिहार राज्य के food and consumer protection department द्वारा जारी होने वाली यह एक ऐसी लिस्ट है। 

जो नागरिक शहरी क्षेत्र में खाद्यान्न योजना के लिए लाभार्थी होते हैं उनका नाम इस Bihar Urban Ration Card List में शामिल किए जाता हैं।

इस लिस्ट सिर्फ पात्र लोगों के नाम ही शामिल किए जाते है और अपात्र कार्ड धारकों के नाम इसमें से हटाए जाते है।

यह सूची हर समय Bihar EPDS पोर्टल पर अपडेट की जाती है। 

Bihar शहरी Ration Card लिस्ट जारी करने का उद्देश्य 

इस शहरी RC list जारी करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लाभार्थियों को अपना नाम देखने कही जाना ना पड़े।

ऑनलाइन घर बैठे अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर के माध्यम से वे खुद अपने नाम का विवरण पता लगा सके।

साथ ही में इसका उद्देश्य यह भी है कि राशन कार्ड की पीडीएस सिस्टम में फर्जीवाड़ा,भ्रष्टाचार खत्म हो।

जिससे गरीब और पात्र परिवारों को ही सुविधाओं का लाभ मिले।

बिहार शहरी RC लिस्ट देखने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

Bihar की नगर निगम की Ration Card List में नाम देखने के लिए किसी भी डॉक्युमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ती है। 

आप बिना किसी डॉक्युमेंट्स के अपना नाम ऑनलाइन लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

शहरी राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए क्या-क्या जानकारी चाहिए?

ऑनलाइन बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाइट पर लिस्ट चेक करते समय आपको अपने जिले का नाम, टाउन (शहरी क्षेत्र) का नाम, अपने राशन दुकानदार का नाम, अपने राशन कार्ड का प्रकार और लास्ट में राशन कार्ड मुखिया का नाम पता रहना जरूरी है। 

इन जानकारी के आधार पर लिस्ट में आप नाम देख सकते हैं। 

बिना इस जानकारी के आप सूची में नाम नहीं देख पाएंगे। 

इसीलिए यह जानकारी आपको पता होनी चाहिए।

Bihar RC नगरीय लिस्ट चेक करने के फायदे 

  • नाम लिस्ट में शामिल है या कट गया है इसकी जानकारी मालूम पड़ती है।
  • आप पता कर सकते है कि लिस्ट में किन किन सदस्यों के नाम जुड़े हुए है।
  • नाम चेक करते समय आपको राशन कार्ड डिटेल्स में कोई गलती दिखाई देती है, तब आप उसे सुधार के लिए आवेदन कर सकते है।

बिहार राशन कार्ड शहरी लिस्ट कैसे चेक करें? ऑनलाइन

  • शहरी बिहार रेशन कार्ड सूची देखने के लिए आपको EPDS खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के ऑफिशियल epds.bihar.gov.in पोर्टल पर आना है।
  • पोर्टल पर आने के बाद लेफ्ट साइड में ऑप्शन दिखाई देंगे उनमें से RCMS Report पर क्लिक करना है।
Food and Consumer Protection Department बिहार पोर्टल

  • अब नए पेज पर राशन कार्ड जिस जिले का बना हुआ है उस जिले को सेलेक्ट करना है जैसे कि Banka और Show बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नए पेज पर अपने डिस्ट्रिक्ट नाम के सामने Urban के नीचे आने वाले ब्लू संख्या पर क्लिक करना है।
epds बिहार पोर्टल सेलेक्ट डिस्ट्रिक्ट

  • अब सिलेक्ट किए गए जिले के भीतर आने वाले सभी Town नगर परिषदों के नाम की लिस्ट खुलेगी जिसमें आप जिस नगर परिषद से आते है उसपर क्लिक करना है। जैसे की Amarpur (NP)
epds बिहार पोर्टल सेलेक्ट टाउन (शहर)

  • अब सिलेक्ट किए गए नगर परिषद के भीतर आनेवाले सभी FPS राशन दुकानदारों की लिस्ट आएगी।
  • आपका राशन कार्ड जिस भी राशन दुकानदार से जुड़ा हुआ है उनका नाम ढूंढकर उनके नाम पर क्लिक करें। 
epds बिहार पोर्टल FPS Name

  • इसके बाद राशन दूकानदार के भीतर आनेवाले सभी शहरी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट ओपन होकर आएगी जिसमे आप अपना नाम नंबर वाइज लिस्ट में चेक कर सकते है। 
epds बिहार पोर्टल राशन कार्ड शहरी लिस्ट ऑनलाइन

इस तरह से आप ऑनलाइन बिहार राशन कार्ड की शहरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। 

बिहार की नगर निगम की राशन कार्ड लिस्ट चेक करते समय क्या-क्या जानकारी दिखाई देगी?

  1. Ration Card Number
  2. Card Type 
  3. Ration Card Holder Name 
  4. Father Name 
  5. Number of Family Members 

शहरी और ग्रामीण राशन कार्ड लिस्ट में क्या अंतर है? 

देखिए शहरी राशन कार्ड लिस्ट में मुख्य रूप से शहर में रहने वाले पात्र लाभार्थी राशन कार्ड धारकों के नाम होते है। 

और ग्रामीण राशन कार्ड लिस्ट में गांव में रहने वाले लाभार्थी राशन कार्ड धारकों के नाम शामिल होते है। 

इन दोनों लिस्ट सिर्फ इतना ही अंतर होता है। 

FAQs सामान्य प्रश्न 

  1. क्या सभी प्रकार के राशन कार्ड एक ही लिस्ट में दिखाई देते हैं? 

    EPDS बिहार खाद्य पोर्टल पर आपका चाहे BPL, APL, AAY या PHH राशन कार्ड हो, सभी का नाम एक लिस्ट में दर्ज किया हुआ होता है। 

  2. बिहार राशन कार्ड की नई शहरी लिस्ट कब अपडेट होती है?

    लिस्ट अपडेट होने की कोई मुख्य तारीख, दिन या महीना नहीं होता है। EPDS बिहार पोर्टल पर जिन भी लोगों का नया राशन कार्ड बन जाता है, उनका नाम जोड़ दिया जाता है। 

  3. क्या बिहार राशन कार्ड शहरी लिस्ट मुफ्त में देख सकते हैं? 

    जी हाँ, Bihar राशन कार्ड टाउन लिस्ट फ्री में देख सकते है। इसके लिए बिहार खाद्य पोर्टल पर पैसा नहीं लिया जाता है। 

  4. क्या दूसरे शहर की राशन कार्ड लिस्ट भी ऑनलाइन देख सकते हैं?

    जी हाँ, बिहार EPDS पोर्टल पर दूसरे अन्य शहरों के राशन कार्ड धारकों की लिस्ट देख सकते है। 

निष्कर्ष 

यदि आप स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया फॉलो करते है, तो आप बहुत ही आसानी से Bihar शहरी Ration Card लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।

यदि आपको यहाँ पर दी गई जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अन्य लोगों तक शेयर जरूर करें। 

Up, बिहार जैसे अन्य राज्यों की राशन कार्ड से रेलेटेड जानकारी पता करने के लिए rationcardguide.in पर विजिट करते रहें।  

Leave a Comment