बिहार शहरी Ration Card List कैसे चेक करें? ऑनलाइन 2026 में

जो लोग बिहार राज्य के शहरी इलाकों में रहते हुए अपने राशन कार्ड से NFSA योजना का लाभ ले रहें है, उन लोगों को सूची में अपना नाम जरूर से देखना चाहिए।

परिवार के सभी का डिटेल्स चेक करने वाले इच्छुक लोगों के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने अपने पोर्टल पर लिस्ट जारी कर दी है।

पहले इसे देखने के लिए ऑफलाइन खाद्य उपभोक्ता विभाग कार्यालय पर घंटों लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था।

लेकिन 2026 में आपको ऑफलाइन नागरिक आपूर्ति कार्यालय पर जाना नहीं पड़ेगा

आप फ़ूड डिपार्टमेंट विभाग पोर्टल पर ऑनलाइन ही सूची देख सकते है।

अपना इसे चेक करना कोई मुश्किल भरा काम नहीं है।

लेकिन शहर में रहने वाले बहुत से NFSA लाभार्थियों को अपना पूरा डिटेल्स देखने की प्रक्रिया ही मालूम नहीं है।

इसीलिए मैं आपको यहां बिहार शहरी राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे चेक करें ऑनलाइन, कौन से डॉक्युमेंट्स चाहिए, कौन सी जानकारी पता होनी चाहिए, इसके लाभ क्या है? आदि ।

सभी महत्वपूर्ण सवालों के बारे में पूरे विस्तार से जानकारी शेयर करूंगा।

ताकि प्रक्रिया के समय NFSA धारक को किसी अन्य व्यक्ति की जरूरत न पड़े और कोई समस्या न हों।

शहरी RC लिस्ट क्या है?

बिहार राज्य के food and consumer protection department द्वारा जारी होने वाली यह एक ऐसी सूची है। 

जो नागरिक नगरीय क्षेत्र में खाद्यान्न योजना के लिए लाभार्थी होते हैं उनको इस Bihar Urban Ration Card List में शामिल किए जाता हैं।

इसमें सिर्फ पात्र लोगों को ही शामिल किए जाते है और अपात्र नागरिकों को इसमें से हटाए जाता है।

यह सूची हर समय Bihar EPDS पोर्टल पर अपडेट की जाती है। 

इसको जारी करने का उद्देश्य क्या है?

टाउन की RC list जारी करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लाभार्थियों को अपना डिटेल देखने कही जाना ना पड़े।

ऑनलाइन घर बैठे अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर के माध्यम से वे खुद अपने नाम का विवरण पता लगा सके।

साथ ही में इसका उद्देश्य यह भी है कि पीडीएस सिस्टम में फर्जीवाड़ा,भ्रष्टाचार खत्म हो।

जिससे गरीब और पात्र परिवारों को ही सुविधाओं का लाभ मिले।

इसके लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

Bihar की नगर निगम की Ration Card List देखने के लिए किसी भी डॉक्युमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ती है। 

आप बिना किसी डॉक्युमेंट्स के अपना नाम ऑनलाइन लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

सूची देखने के लिए क्या-क्या जानकारी चाहिए?

ऑनलाइन खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाइट पर चेक करते समय आपको अपने जिले का नाम, टाउन का नाम, अपने एफपीएस दुकानदार का नाम, अपने राशन कार्ड का प्रकार और लास्ट में परिवार के लाभार्थी मुखिया की जानकारी पता रहना जरूरी है। 

इन जानकारी के आधार पर आप विवरण देख सकते हैं। 

बिना इस जानकारी के आप सूची नहीं देख पाएंगे। 

इसीलिए यह जानकारी आपको पता होनी चाहिए।

इसके चेक करने के फायदे 

  • नाम शामिल है या कट गया है इसकी जानकारी मालूम पड़ती है।
  • आप पता कर सकते है कि किन किन सदस्यों की जानकारी शामिल है।
  • चेक करते समय आपको RC डिटेल्स में कोई गलती दिखाई देती है, तब आप उसे सुधार के लिए आवेदन कर सकते है।

बिहार राशन कार्ड शहरी लिस्ट कैसे चेक करें? ऑनलाइन

  • शहर में रहने वाले लोगों को सूची देखने के लिए EPDS खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के ऑफिशियल epds.bihar.gov.in पोर्टल पर आना है।
  • पोर्टल पर आने के बाद लेफ्ट साइड में ऑप्शन दिखाई देंगे उनमें से RCMS Report पर क्लिक करना है।
Food and Consumer Protection Department बिहार पोर्टल

  • अब नए पेज पर जिले को सेलेक्ट करना है जैसे कि Banka और Show बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नए पेज पर अपने डिस्ट्रिक्ट के सामने Urban के नीचे आने वाले ब्लू संख्या पर क्लिक करना है।
epds बिहार पोर्टल सेलेक्ट डिस्ट्रिक्ट

  • अब सिलेक्ट किए गए जिले के भीतर आने वाले सभी Town नगर परिषदों आएंगे, जिसमें आप जिस नगर परिषद से आते है उसपर क्लिक करना है। जैसे की Amarpur (NP)
epds बिहार पोर्टल सेलेक्ट टाउन (शहर)

  • अब सिलेक्ट किए गए नगर परिषद के भीतर आनेवाले सभी FPS दुकानदारों के नाम आएंगे।
  • आप जिस डीलर दुकानदार से अनाज लेते है, उनका नाम ढूंढकर उनपर क्लिक करें। 
epds बिहार पोर्टल FPS Name

  • इसके बाद दूकानदार के भीतर आनेवाले सभी नगरवासी राशन कार्ड धारकों के नाम ओपन होकर आएंगे, जिसमे आप अपना विवरण नंबर वाइज देख सकते है। 
epds बिहार पोर्टल राशन कार्ड शहरी लिस्ट ऑनलाइन

इस तरह से आप ऑनलाइन अपना डिटेल देख सकते है। 

चेक करते समय क्या-क्या जानकारी दिखाई देगी?

  1. Ration Card Number
  2. Card Type 
  3. Holder Name 
  4. Father Name 
  5. Number of Family Members 

शहरी और ग्रामीण राशन कार्ड लिस्ट में क्या अंतर है? 

देखिए नगर राशन कार्ड लिस्ट में मुख्य रूप से शहर में रहने वाले पात्र लाभार्थी नागरिकों के नाम होते है। 

और ग्रामीण में गांव में रहने वाले लाभार्थी नागरिक शामिल होते है। 

इन दोनों सिर्फ इतना ही अंतर होता है। 

FAQs सामान्य प्रश्न 

  1. क्या सभी प्रकार के राशन कार्ड एक ही सूची में दिखाई देते हैं? 

    आप चाहे BPL, APL, AAY या PHH केटेगरी में आते हो, सभी का विवरण EPDS बिहार खाद्य पोर्टल पर एक कॉलम में दर्ज हुआ मिलता है। 

  2. बिहार की नई नगर क्षेत्र की लिस्ट कब अपडेट होती है?

    इसके अपडेट होने की कोई मुख्य तारीख, दिन या महीना नहीं होता है। EPDS पोर्टल पर जिन भी लोगों का नया आवेदन अप्रूव हो जाता है, उनको तुरंत इसमें जोड़ दिया जाता है। 

  3. क्या राशन कार्ड टाउन लिस्ट मुफ्त में देख सकते हैं? 

    जी हाँ, आप इसे फ्री में देख सकते है। इसके लिए बिहार फ़ूड पोर्टल पर पैसा नहीं लिया जाता है। 

  4. क्या दूसरे शहर की सूची भी ऑनलाइन देख सकते हैं?

    जी हाँ, बिहार EPDS पोर्टल पर दूसरे अन्य शहरों के लाभार्थी NFSA का विवरण देख सकते है। 

निष्कर्ष 

यदि आप स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया फॉलो करते है, तो आप बहुत ही आसानी से Bihar शहरी Ration Card लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।

यदि आपको यहाँ पर दी गई जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अन्य लोगों तक शेयर जरूर करें। 

Up, जैसे अन्य राज्यों की ऐसी ही रेलेटेड जानकारी पता करने के लिए rationcardguide.in पर विजिट करते रहें।  

Leave a Comment