राजस्थान राशन कार्ड में जन आधार मैपिंग कैसे करें? (2026)

राजस्थान राज्य में रहने वाले खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थी लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

जितने भी NFSA योजना से जुड़े लोग है उन्हें अपने जन आधार को राशन कार्ड से जोड़ना होगा।

यह सुविधा अब खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर है।

आधार सीडिंग करना हर एक लाभार्थी के लिए जरूरी है।

बिना इसके आप खाद्यान्न का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध तो है, लेकिन इसके बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं मालूम है।

इसके लिए मैं यहां पर ऑनलाइन घर बैठे मोबाइल से इसके लिए आवेदन करनी प्रक्रिया, मैपिंग क्या होता है, इसके लिए जरूरी दस्तावेज, इसके फायदे और

आवेदन स्टेटस चेक करने जैसे अनेक सवालों के आसान स्टेप बाय स्टेप पूरे डिटेल के साथ जानकारी दूंगा।

जिसके लिए आप यहां पर बने रहे।

मैपिंग क्या है?

यह एक डिजिटल ऑनलाइन प्रक्रिया है। 

इसमें परिवार के खाद्य डेटाबेस को जन आधार से लिंक किया जाता है। 

इस प्रक्रिया में दोनों डाक्यूमेंट में शामिल सदस्यों की जानकारी का मिलान होता है। 

जिससे पता चलता है की सही आदमी ही अनाज का लाभ ले रहा है। 

इसे करना क्यों जरूरी है?

  • विभाग को पता चल सके की सही नागरिक को ही अनाज का लाभ मिल रहा है।  
  • घर के मुखिया को भविष्य में सरकारी FPS की दुकान पर अनाज लेने में कोई दिक्कत न हो। 
  • दोहरे बनने वाले राशन कार्ड बंद हो जाएँ। 
  • राज्य के खाद्य पोर्टल पर NFSA लाभार्थी की पात्रता डिटेल्स अपडेट रहे। 

इसके क्या फायदे हैं? 

  • परिवार के सरकारी खाद्य रिकॉर्ड आधार से जुड़ जाते है। 
  • घर के सभी व्यक्ति को हर महीने बिना किसी रूकावट के अपना अनाज मिलता रहता है।  
  • राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा योजना, वन नेशन वन योजना का लाभ मिलेगा। 
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली में PDS में फर्जीवाड़ा नहीं होगा। 
  • किसी सदस्य के नाम को नहीं हटाया जाएगा। 

इसके लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए?

  • परिवार के पास चालू राशन कार्ड होना चाहिए और इससे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • जन आधार बना हुआ होना चाहिए और इससे लिंक मोबाइल नंबर चाहिए।

राजस्थान राशन कार्ड में जन आधार मैपिंग कैसे करें? ऑनलाइन 

ऑनलाइन विभाग के पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 

सबसे पहले परिवार के मुखिया या किसी एक सदस्य का पहले से आधार जुड़ा हुआ होना जरुरी है। 

यदि घर के किसी भी सदस्य की सीडिंग नहीं हुई है

तो वह पहले अपने जिला के आपूर्ति विभाग कार्यालय पर जाकर DSO अधिकारी से अपने परिवार के किसी एक सदस्य की मैपिंग करवाएं।

इसके बाद ही आप ऑनलाइन food.rajasthan.gov.in पर आकर बचे हुए सदस्यों इस प्रोसेस को पूरा कर सकते है। 

  • सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की वेबसाइट food.rajasthan.gov.in को गूगल पर सर्च कर वेबसाइट के डैशबोर्ड पर आना है।  
राजस्थान खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग पोर्टल

  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर आने के बाद आपको थोड़ा निचे स्क्रीन स्क्रॉल करना है।
  • वहां आपको कई सारे विकल्प देखने को मिलेंगे। 
  • वहीँ पर आपको महत्वपूर्ण जन-उपयोगी सूचनायें विभाग में आधार सीडिंग, ईकेवाईसी और एलपीजी आईडी मैपिंग का स्टेटस जानें पर क्लिक करना होगा। 
राजस्थान खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग पोर्टल पर राशन कार्ड जन आधार मैपिंग करने विकल्प

राजस्थान खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग पोर्टल पर राशन कार्ड से जन आधार मैपिंग करना ऑनलाइन

राशन कार्ड जन आधार मैपिंग

  • अब स्क्रीन पर NFSA से जुडी सभी डिटेल्स देखने को मिल जाएगी। 
  • इसके बाद आपने सबसे पहले जिस सदस्य को जोड़ा है, उसके नाम के आगे चुने ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करना है और Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • स्क्रीन पर अब सभी सदस्यों की जानकारी देखने को मिलेगी।
  • वहां पर निचे आपको जन आधार नंबर दर्ज कर आधार खोजे पर क्लिक करना है। 
  • अब वहां पर वह सदस्य चुने जिसकी जन आधार से मैपिंग करनी है और इसके बाद वह सदस्य चुने जिसके साथ मैपिंग करनी है। (आपको दोनों ऑप्शन में एक ही सदस्य को सेलेक्ट करना है)
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक कर दें। 
  • अब सेलेक्ट किये सदस्य के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करना है और राशन कार्ड में जन आधार के साथ मैपिंग अपडेट करें बटन पर क्लिक करें। 
  • अब स्क्रीन पर एक पॉपअप खुलकर आएगा जिसमे सफलतापूर्वक लिंक हो गया है ऐसा मैसेज देखने को मिलगा। 

इस तरह आप ऑनलाइन स्टेप बाय स्टेप बचे हुए सदस्य को जुड़वा सकते है। 

Read this article:- राजस्थान Ration Card BPL List कैसे देखें?

आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें? 

  • ऑनलाइन आवेदन करने के बाद स्टेटस की जानकारी पाने के लिए आपको फिर से food.rajasthan.gov.in पर जाना है। 
  • इसके बाद थोड़ा निचे आना है। वहां पर महत्वपूर्ण जन-उपयोगी सूचनायें सेक्शन में आधार सीडिंग, ईकेवाईसी और एलपीजी आईडी मैपिंग का स्टेटस जानें लिंक पर क्लिक करना है। 
  • अब नया पेज ओपन होगा जिसमे राशन नंबर और Captcha Code दर्ज कर खोजें बटन पर क्लिक करना रहेगा। 
राशन कार्ड से जन आधार मैपिंग स्टेटस चेक करना ऑनलाइन

  • इसके बाद स्क्रीन पर परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी के साथ सदस्य के नाम के सामने जन आधार मैपिंग के सेक्शन में Done लिखा हुआ मिलेगा। 
राशन कार्ड से जन आधार मैपिंग स्टेटस ऑनलाइन

  • इसका मतलब की सदस्य की लिकिंग हुई है।  

ऑनलाइन यह प्रोसेस न होने पर ऑफलाइन का विकल्प है?

जी हाँ, आपको इसके लिए अपने जिला के खाद्य नागरिक कार्यालय पर जाना पड़ेगा। 

वहां पर आपको जन आधार, राशन कार्ड लेकर जाना होगा। 

DSO अधिकारी आपकी मैपिंग अपने कंप्यूटर डिवाइस से करवा देंगे। 

महत्वपूर्ण पॉइंट्स 

  • सदस्य का नाम, जन्म तिथि, लिंग जैसे सभी जानकारी दोनों में समान रहनी चाहिए। 
  • आपके पास एक स्मार्टफोन या कंप्यूटर होना चाहिए। 
  • डिवाइस में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।

FAQs सामान्य प्रश्न 

  1. क्या CSC ई-मित्र सेंटर से आधार राशन कार्ड लिंक किया जा सकता है?

    जी हाँ, आप ई-मित्र केंद्र के माध्यम से परिवार के खाद्य रिकॉर्ड लिंक कर सकते हैं।

  2. इसके लिए शुल्क कितना लगता है?

    इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग पोर्टल पर पैसे नहीं लिए जाते है। 

  3. दोनों डाक्यूमेंट्स में नाम अलग-अलग होने पर लिंक कैसे होगा? 

    यदि दोनों में सदस्य का नाम अलग रहेगा, तो मैपिंग नहीं हो पाएगी। आपको सदस्य का नाम दोनों डाक्यूमेंट्स में एक जैसा करवाना होगा।

  4. जन आधार, राशन कार्ड में लिंक होने में कितने दिनों का समय लगता है?

    ऑनलाइन प्रक्रिया से लिंक होने में 7 से 15 दिन का समय लगता है।

  5. क्या राशन में दर्ज सभी सदस्यों का नाम जन आधार में होना अनिवार्य है?

    यदि परिवार खाद्य सुरक्षा की योजना का लाभ लेना चाहते है, तो उनका नाम इसमें होना अनिवार्य है।

निष्कर्ष 

आज के आर्टिकल में हमने ऑनलाइन स्मार्टफोन और कंप्यूटर की मदद से आप घर बैठे राजस्थान फ़ूड आपूर्ति विभाग की वेबसाइट से जिन लोगों मैपिंग नहीं हुआ है उन सदस्यों की लिकिंग कैसे कर सकते हैं,

इसके लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट, इसके फायदे, जैसे अनेकों सवालों के आसान शब्दों में जवाब दिए हैं। 

यदि आपको इस टॉपिक से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।

Rationcardguide.in पर Rajasthan, UP, Bihar जैसे देश के कई अन्य राज्यों के PDS से जुड़ी लेटेस्ट इनफॉरमेशन सबसे पहले यहां पर देते है।

इसके लिए आप लोग वेबसाइट पर विजिट करें।

1 thought on “राजस्थान राशन कार्ड में जन आधार मैपिंग कैसे करें? (2026)”

Leave a Comment