राजस्थान खाद्य नागरिक विभाग द्वारा बीपीएल राशन कार्ड की नई लिस्ट पोर्टल पर आ चुकी है।
जिन भी लोगों का अपना खाद्यान्न कार्ड बना हुआ है उन लोगों को इसमें अपना नाम चेक करना चाहिए।
ताकि धारकों को अनाज लेने और NFSA सुरक्षा योजना से जुडी अन्य सुविधा का लाभ लेने में समस्या ना आएं।
खाद्य विभाग द्वारा यह एक नया तरीका है जिससे लोगों को इसे देखने के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय पर जाना नहीं पड़ेगा।
अब नागरिक खुद ही ऑनलाइन मोबाइल से सूची में अपना विवरण देख कर सकते है।
लेकिन बहुत से लोगों को बीपीएल सूची देखने के बारे में जानकारी मालूम नहीं है।
इसके कारण वे अपनी डिटेल चेक नहीं कर पाते है।
इसके लिए अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
क्योंकि मैं यहाँ पर स्टेप बाय स्टेप बीपीएल राशन कार्ड की लिस्ट चेक करने और इससे जुड़े जरूरी सवालों के बारे जानकारी बताने वाल हूँ जिससे आप बिना किसी एजेंट की मदद अपना नाम देख सकेंगे।
इसके लिए आपको सिर्फ आर्टिकल को पूरा पढ़ना है।
बीपीएल सूची क्या है?
यह Food and Civil Supplies Department, Rajasthan द्वारा जारी की जाने वाली एक सरकारी सूची है।
इसमें राज्य के गरीबी रेखा से निचे आनेवाले पात्र परिवार जिनका BPL (Below Poverty Line) बना हुआ है उनकी डिटेल्स शामिल होती है।
चेक करने हेतु डाक्यूमेंट्स
आपको इसमें नाम पता करने के लिए कोई भी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की जरुरत नहीं है।
बिना किसी डाक्यूमेंट्स के भी डिटेल्स को मालूम किया जा सकता है।
बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट राजस्थान कैसे चेक करें?
- ऑनलाइन अपना और परिवार का पूरा डिटेल्स पता करने के लिए आपको Department of Food and Civil Supplies के ऑफिसियल पोर्टल food.rajasthan.gov.in पर आना हैं।

- पोर्टल पर आएंगे तब आपको वहां बहुत से ऑप्शंस दिखाई देंगे।
- आपको थोड़ा निचे जाना है और वहां आपको महत्वपूर्ण जन-उपयोगी सूचनायें के भीतर 4 नंबर पर राशन कार्ड विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने ड्राप डाउन मेनू खुलकर आएगा, जिसमे आपको जिले वार राशन कार्ड विवरण लिंक पर क्लिक करना रहेगा।

- राजस्थान राज्य के भीतर आनेवाले सभी जिला ओपन होकर आ जाएंगे। वहां पर जिले के सामने Rural (ग्रामीण) और Urban (शहरी/वार्ड) इन दो तरह के कॉलम होंगे।
- यदि आप अपने जिले के शहरी एरिया से आते है, तो Urban कॉलम में अपने जिले के सामने आनेवाली संख्या पर क्लिक करें।
- और यदि आप ग्रामीण एरिया से आते है, तब आपको Rural कॉलम में जिला के सामने आनेवाली संख्या पर क्लिक करना रहेगा। (हमने निचे इमेज में दिखाया है।) जैसे की मैं यहाँ बाड़मेर ग्रामीण सेलेक्ट करता हूँ।

- जिला के भीतर आनेवाले सभी ब्लॉक खुलकर आएंगे।
- अब आप जिस ब्लॉक से आते है, उस ब्लॉक पर क्लिक करना है।

- इसके बाद ब्लॉक के भीतर आनेवाली पंचायतों की सूची ओपन होगी।
- अपने पंचायत पर क्लिक करें।

- नए पेज पर सेलेक्ट किये गए पंचायत के भीतर आनेवाले गांव की यादी ओपन होगी।
- आपको अपने गांव पर क्लिक करना है।

- अब आपके गांव के अंदर जितने भी FPS दुकानदार है उन सभी की यादी खुलकर आ जाएगी।
- आपके खाद्य रिकॉर्ड जिस FPS दूकानदार से लिंक है उसपर क्लिक करें।

- इतने स्टेप्स फॉलो करने के बाद आखिर में अपने डीलर दुकानदार के भीतर आनेवाले सभी लाभार्थी धारको की लिस्ट खुलकर आएगी जिसमे आप पेज के निचे Next बटन दबाकर अपना नाम नंबर वाइज देख पाएंगे।

आर्टिकल को पढ़ें:- राशन कार्ड आधार सीडिंग ऑनलाइन राजस्थान
सूची में कौन-कौन सी जानकारी देखने को मिलेगी?
- S.No
- Ration Card Number
- Card Type
- Applicant Name
- Father Name
- Address
- Number of Family Members
- FPS Name & FPS Code
यहाँ से जिले के अनुसार राजस्थान बीपीएल Ration Card Details देखें
| S.No | District | Rural | Urban | Annapurna | Antoydaya | Below Poverty Line | State BPL | Others | Total |
| 1. | अजमेर | 445556 | 299507 | 247 | 12741 | 34358 | 15998 | 681719 | 745063 |
| 2. | अलवर | 431778 | 169642 | 126 | 12333 | 45960 | 13127 | 529874 | 601420 |
| 3. | बालोतरा | 354498 | 46675 | 112 | 10224 | 52850 | 7526 | 330461 | 401173 |
| 4. | बासवाड़ा | 546675 | 37822 | 628 | 45398 | 121651 | 38555 | 378265 | 584497 |
| 5. | बारां | 361972 | 78118 | 336 | 52454 | 42632 | 10672 | 333996 | 440090 |
| 6. | बाड़मेर | 483299 | 30542 | 174 | 14560 | 68221 | 11964 | 418922 | 513841 |
| 7. | ब्यावर | 360075 | 71409 | 134 | 14274 | 39514 | 12966 | 364596 | 431484 |
| 8. | भरतपुर | 345900 | 127812 | 135 | 8273 | 34514 | 8404 | 422386 | 473712 |
| 9. | भीलवाडा | 702173 | 187600 | 216 | 28888 | 94157 | 30974 | 735538 | 889773 |
| 10. | बीकानेर | 470474 | 268009 | 378 | 11762 | 92500 | 21097 | 612746 | 738483 |
| 11. | बून्दी | 310477 | 77031 | 63 | 12610 | 36195 | 11477 | 327163 | 387508 |
| 12. | चित्तौड़गढ़ | 442457 | 103631 | 217 | 29992 | 54761 | 35422 | 425696 | 546088 |
| 13. | चूरू | 461538 | 190782 | 293 | 23363 | 86736 | 19389 | 522539 | 652320 |
| 14. | दौसा | 394174 | 73552 | 91 | 10759 | 50687 | 8257 | 397932 | 467726 |
| 15. | डीग | 270013 | 51541 | 68 | 6584 | 22742 | 5678 | 286482 | 321554 |
| 16. | धौलपुर | 311843 | 91533 | 377 | 9571 | 30575 | 6753 | 356100 | 403376 |
| 17. | डीडवाना-कुचामन | 402475 | 112635 | 562 | 8034 | 33931 | 7565 | 465018 | 515110 |
| 18. | डूंगरपुर | 426693 | 25865 | 310 | 33281 | 124564 | 18044 | 276359 | 452558 |
| 19. | गंगानगर | 555060 | 181457 | 182 | 11618 | 69581 | 8716 | 646420 | 736517 |
| 20. | हनुमानगढ | 444893 | 130619 | 254 | 13989 | 52222 | 9661 | 499386 | 575512 |
| 21. | जयपुर | 760492 | 1041516 | 179 | 11275 | 67519 | 21082 | 1701953 | 1802008 |
| 22. | जैसलमेर | 212327 | 26105 | 218 | 6613 | 23525 | 6169 | 201907 | 238432 |
| 23. | जालोर | 535855 | 49011 | 281 | 22595 | 70130 | 15261 | 476599 | 584866 |
| 24. | झालावाड | 463147 | 63090 | 143 | 18233 | 60448 | 15246 | 432167 | 526237 |
| 25. | झुंझुंनु | 512559 | 175266 | 206 | 9350 | 25486 | 9661 | 643122 | 687825 |
| 26. | जोधपुर | 585770 | 323923 | 198 | 6259 | 60923 | 6897 | 835416 | 909693 |
| 27. | करौली | 392930 | 76527 | 316 | 17131 | 65725 | 13023 | 373262 | 469457 |
| 28. | खैरथल-तिजारा | 238240 | 46979 | 36 | 5266 | 11677 | 5695 | 262545 | 285219 |
| 29. | कोटा | 262602 | 364742 | 150 | 10013 | 59441 | 10233 | 547507 | 627344 |
| 30. | कोटपूतली-बहरोड | 319159 | 69898 | 76 | 5949 | 23488 | 9424 | 350120 | 389057 |
| 31. | नागौर | 480998 | 104129 | 479 | 9508 | 33708 | 11527 | 529905 | 585127 |
| 32. | पाली | 436434 | 156062 | 76 | 13748 | 51820 | 12121 | 514731 | 592496 |
| 33. | फलौदी | 225045 | 20925 | 134 | 3328 | 27539 | 3297 | 211672 | 245970 |
| 34. | प्रतापगढ | 281297 | 28960 | 304 | 14572 | 61538 | 16208 | 217635 | 310257 |
| 35. | राजसमन्द | 322289 | 53362 | 183 | 19013 | 46742 | 13275 | 296438 | 375651 |
| 36. | सलूम्बर | 194486 | 5790 | 81 | 13940 | 56396 | 13318 | 116541 | 200276 |
| 37. | सवाई माधोपुर | 357195 | 99670 | 803 | 16281 | 43026 | 16901 | 379854 | 456865 |
| 38. | सीकर | 597660 | 210322 | 297 | 9003 | 40260 | 9141 | 749281 | 807982 |
| 39. | सिरोही | 288061 | 60751 | 105 | 10782 | 31899 | 10046 | 295980 | 348812 |
| 40. | टोंक | 340539 | 118798 | 193 | 17000 | 41687 | 19187 | 381270 | 459337 |
| 41. | उदयपुर | 621474 | 138233 | 241 | 43196 | 150324 | 32475 | 533471 | 759707 |
| कुल: |
क्या लिस्ट प्रिंट की जा सकती है?
हाँ, आप इस सूची को प्रिंट कर सकते है।
आप जब चेक करें, तब आप अपने नाम की लिस्ट का स्क्रीन शॉट निकाल कर अपने मोबाइल या कंप्यूटर में संभाल कर रख सकते है।
अगर RC लिस्ट में नाम नहीं है, तो क्या करें?
यदि आप लाभार्थी है और आपका नाम शामिल नहीं किया गया है, तो इसके लिए आपको जिला के खाद्य एवं रसद कार्यालय पर जाकर अधिकारी से इसके बारे में बात करना है।
DSO अधिकारी आपको पूरी जानकारी बताएंगे।
FAQ सामान्य प्रश्न
राजस्थान में BPL राशन कार्ड की नई लिस्ट कब आती है?
बीपीएल की सूची खाद्य पोर्टल पर समय-समय पर नए आवेदन अप्रूवल होने के बाद आती है।
क्या इस सूची देखने के लिए कोई शुल्क लगता है?
जी नहीं, सिविल सप्लाइज फ़ूड पोर्टल पर सूची देखने के लिए नागरिकों को पैसे नहीं देने पड़ते है।
क्या बिना राशन कार्ड नंबर के बीपीएल लिस्ट में नाम देख सकते हैं?
जी हाँ, नागरिक बिना राशन नंबर के नाम देख सकता है।
निष्कर्ष
आज आर्टिकल में हमने आपको राजस्थान की बीपीएल राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान शब्दों में समझाई है।
यदि किसी नागरिक को इस टॉपिक से जुड़ा कोई सवाल रहेगा, तो वे निचे कमेंट में हमसे पूछ सकते है।
rationcardguide.in पर आपको आगे भी खाद्य योजना से जुडी लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले जानने को मिलेगी।
इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहना है।