झारखण्ड में रहने वाले लोग जिन्होंने अपने नए राशन कार्ड के अप्लाई किया है या फिर कार्ड में कुछ जानकारी को अपडेट किया है
तो अब वे अपने आवेदन की स्थिति चेक करना चाहते है
तो इनके लिए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ऑफिसियल पोर्टल पर यह सुविधा फ्री में उपलब्ध है।
यह ऑनलाइन सर्विस पहले नहीं होती थी, जिसके चलते लोगों को जिला नागरिक आपूर्ति कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे
लेकिन अब आप 2026 में यह काम घर बैठे स्मार्टफोन, कंप्यूटर के माध्यम से कर सकते हैं।
वर्तमान में स्थिति मालूम करने की सर्विस तो उपलब्ध है, लेकिन इसे किस तरह उपयोग किया जाता है इसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है।
जिससे वे थोड़े कंफ्यूज है।
इसीलिए हम यहाँ पर स्क्रीनशॉट्स के साथ राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें, इसके लिए क्या जरुरी है, रिकॉर्ड नॉट फाउंड आएं तो क्या करें, जैसे जरुरी सवालों के सबसे सटीक जवाब देंगे।
साथ ही में हम यहाँ पर आवेदन पता करने के लिए झारखण्ड आहार पोर्टल के डायरेक्ट लिंक्स भी देंगे,
जिससे आप आर्टिकल से सीधे ऑफिसियल साइट पर पहुँच सकेंगे।
इसे चेक करने की जरूरत क्यों है?
जब आप नए राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन जमा करते है या फिर नाम जोड़ने/हटाने, मोबाइल नंबर अपडेट करना आदि प्रक्रिया करते है,
तब हमें अपने आवेदन की स्थिति जाननी होती है।
ताकि आवेदक को जानकारी मिल चले सके की अप्रूवल, रिजेक्ट या पेंडिग है या नहीं।
कई बार फॉर्म सबमिट करने के बाद उसको किसी डाक्यूमेंट्स, गलत जानकारी दर्ज करने के कारण रद्द कर दिया जाता है।
और कई बार तो एप्लीकेशन वेरिफिकेशन प्रोसेस में फंस जाता है, जिसकी जानकारी आवेदक को पता नहीं होती है।
इसी कारण से आवदेन की जानकारी मालूम करना जरुरी है।
ताकि लोगों को इसकी लेटेस्ट अपडेट मिल सके।
स्टेटस पता करने के लिए क्या चाहिए?
सबसे पहले तो आपके पास स्मार्टफोन, टैबलेट या कंप्यूटर में से कोई एक डिवाइस होना जरूरी है और उसमे अच्छा इंटरनेट कनेक्शन स्पीड होना चाहिए।
क्योंकि यह ऑनलाइन प्रोसेस है इसके लिए।
इसके बाद आपके पास राशन नंबर चाहिए या आपने खाद्य दस्तावेज में नया कोई सुधार आवेदन किया है, तो उस समय आपको एक पावती नंबर मिलता है वह चाहिए।
इन दोनों में से आपके पास कोई एक संख्या होना ही चाहिए। क्यूंकि बिना इसके स्टेटस चेक नहीं किया जा सकेगा।
इसके फायदे क्या है?
- आवेदन किया हुआ होता है उसकी सभी जानकारी ऑनलाइन ही मालूम हो जाती है।
- जिला खाद्य कार्यालय पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
झारखंड राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें?
- नागरिक को सबसे पहले अपने राज्य की आहार झारखंड की ऑफिसियल वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर आना है।

- वेबसाइट पर जब आएंगे तब आपको वहां बहुत से विकल्प दिखाई देंगे।
- आपको थोड़ा निचे जाना है और वहां पर Check Application Status आवदेन स्थिति जांचें पर क्लिक करना है।

- अब नया पेज ओपन होगा जिसमे राशन कार्ड नंबर दर्ज करें या पावती संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद निचे कैप्चा दिखेगा उसे सेम टू सेम बॉक्स में दर्ज करें और Search वाले बटन पर क्लिक कर दें।

- अब स्क्रीन पर स्टेटस से जुडी सभी जानकारी देखने को मिल जाएगी।

क्या-क्या जानकारी मिलती है?
- परिवार के मुखिया धारक का नाम
- पिता/पति का नाम
- कार्ड का प्रकार
- जिला
- ब्लॉक/वॉर्ड
- एफपीएस दुकानदार नाम और उसका लाइसेंस कोड
- फॅमिली मेंबर के नाम, लिंग, आधार के पिछले चार अंक
- अप्रूवल, रिजेक्ट, पेंडिंग से जुडी जानकारी
- रेफेरेंस संख्या
यह आर्टिकल को पढ़े:- एप्लीकेशन रिजेक्ट होने के कारण क्या है?
रिकॉर्ड नॉट फाउंड आए तो क्या करें?
देखिये पोर्टल पर रिकॉर्ड नॉट फाउंड आता है, तो आप वहां पर पावती संख्या सही से दर्ज करें।
और अपने आवेदन पंजीकरण संख्या की e-KYC प्रक्रिया पूर्ण करें।
आप नजदीकी FPS डीलर के पास जाकर e-POS मशीन के माध्यम से केवाईसी कर सकते है।
यदि फिर भी यही समस्या बनी रहती है, तो आप कुछ दिनों तक इंतजार करें, क्योंकि इसकी जानकारी ऑनलाइन अपडेट होने में समय लगता है।
या आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।
Department of Food, Public Distribution & Consumer Affairs, Government of Jharkhand. HELPLINE NUMBER :- 18003456598
FAQs सामान्य प्रश्न
क्या CSC सेंटर से कार्ड का स्टेटस मालूम कर सकते हैं?
जी हाँ, ई-मित्र केंद्र पर जाकर आप इसकी जानकारी पता कर सकते है।
झारखंड राशन की स्थिति कितने दिनों में अपडेट होती है?
इसे अपडेट होने के लिए 15 से 20 दिनों तक समय लगता है।
अगर पावती नंबर खो जाए तो स्टेटस कैसे पता करें?
यदि पावती नंबर खो जाए, तो इसे चेक करने का दूसरा कोई तरीका नहीं है। आपके पास रसीद संख्या होना ही चाहिए।
क्या इसके लिए कोई ऐप है?
जी नहीं, इसके लिए कोई ऐप नहीं है, आपको आहार झारखंड की वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा।
क्या झारखंड स्टेटस पता करने के लिए लॉगिन करना जरूरी है?
नहीं, इसके लिए लॉगिन करने की जरुरत नहीं होती है।
राशन कार्ड नंबर नहीं है, तो इसे कैसे चेक करें?
आवेदन सबमिट करते समय मिलने वाला रेफेरेंस आईडी के माध्यम से आप इसे जाँच सकते है।
झारखण्ड RC स्थिति चेक करने के बाद क्या करना चाहिए?
यदि स्थिति पता करते समय कोई गलती दिखाई देती है, तो उसे सुधारना चाहिए। यदि सब कुछ सही पाया जाता है, तो आवेदन अप्रूव होने का इंतजार करना है।
निष्कर्ष
आज के डिजिटल युग में झारखण्ड राशन कार्ड की स्थिति चेक करना ऑनलाइन आसान है।
नागरिक इस आर्टिकल में दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर स्टेटस मालूम कर सकेंगे।
आपको यहाँ पर दी गई जानकारी कैसे लगी? इसके बारे में हमें बताएं और आपके मन में इस टॉपिक से जुड़ा कोई सवाल है, तो उसे भी कमेंट में बताएं।
हम कमेंट में बहुत ही जल्द आपके सवाल का जवाब देंगे।
rationcardguide.in पर हम आपके लिए झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे कई अन्य राज्यों के पीडीएस से जुडी लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले यहाँ पर पब्लिश करते है।
इसकी जानकारी के जानने के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।