राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट क्यों होता है? जानें 11 सबसे बड़े कारण

आज के समय राशन कार्ड गरीब परिवारों के लिए बहुत ही जरुरी है क्योंकि इससे उन्हें सरकारी अनाज मिलता है जिससे वे अपने परिवार का पेट भरते है।

राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन अर्जी करना होता है।    

जो भी लोग नया कार्ड बनाने के लिए अप्लाई करते है उनमे से बहुत से लोगों का एप्लीकेशन को रद्द कर दिया जाता है। 

देखिये इसके रिजेक्ट होने के बहुत से कारण होते है। 

जैसे की फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करना, डाक्यूमेंट्स गलत जमा करना, परिवार की आय अधिक होना, खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्र न होना आदि। 

ऐसे बहुत से कारणों से निवेदन कैंसिल कर दिया जाता है।

लेकिन अधिकतर आवेदकों को इसके बारे में जानकरी मालूम नहीं होती है। 

इसीलिए हम आपको यहाँ पर राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट क्यों होता है, कैंसिल हो जाएँ तो उसे कैसे सुधारे और एप्लीकेशन रिजेक्शन न हो इसके बारे में पुरे विस्तार से जानकारी बताएँगे।   

तो चलिए शुरू करते है। 

आवेदन रिजेक्शन होने का मतलब क्या है?

जब आप नए राशन कार्ड बनवाने का फॉर्म अपने ऑफलाइन नजदीकी खाद्य नागरिक कार्यालय में काउंटर पर या ऑनलाइन राज्य के खाद्य विभाग पोर्टल पर सबमिट करते है। 

तब वह जिले के खाद्य अधिकारी के पास पहुंचता है। 

इसके बाद अधिकारी आपके सबमिट किये गए अर्जी को चेक करते है।

जैसे की फॉर्म सही से भरा है या नहीं और डाक्यूमेंट्स में जो जानकारी है वही फॉर्म पर है या नहीं, डाक्यूमेंट्स गलत तो नहीं है, खाद्य योजना के लिए पात्र है या नहीं आदि जाँच करते है। 

जाँच के दौरान कोई गड़बड़ी या कुछ खामी दिखाई देती है।

तब अधिकारी आपके आवेदन को अप्रूवल नहीं करते बल्कि रद्द कर देते है।

जिसके कारण आपका नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा NFSA में नहीं जुड़ता है और इसे ही RC एप्लीकेशन को रिजेक्ट होना माना जाता है।  

किया गया आवेदन रिजेक्ट हुआ है या नहीं कैसे पता चलेगा?

  • सबसे पहले आपको अपने राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर आना है। 
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको वहां Ration Card Services पर जाना है। 
  • इसके बाद वहां पर Application Status या Track Ration Card Application Status वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब नए पेज पर राशन कार्ड आवेदन करते समय आपको स्लिप मिली होगी, उस स्लिप में से रेफेरेंस नंबर लिखा होगा उसे दर्ज करना है और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा सेम टु सेम दर्ज करना है। 
  • अब Submit पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने आपके एप्लीकेशन की डीटेल्स खुलकर आएगी जिसमे pending है या reject है ऐसा दिखेगा। 
  • यदि एप्लीकेशन रिजेक्ट दिखाई देता है तो इसका कारण भी वहां दिखाई देगा।  

राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट क्यों होता है?

राशन कार्ड एप्लीकेशन रिजेक्ट

आवदेन के रिजेक्ट होने के पीछे बहुत से कारण होते है जिसकी जानकारी हमने निचे दी है उसे पढ़ें। 

  1. फॉर्म में परिवार की गलत जानकारी भरना
  2. फॉर्म में भरी गई जानकारी आधार कार्ड से और अन्य डाक्यूमेंट्स से मैच न होना
  3. गलत राशन कार्ड का प्रकार दर्ज करना 
  4. परिवार की सालाना आय 2 लाख से ज्यादा होना
  5. पहले से राशन कार्ड होते हुए भी डुप्लीकेट अप्लाई करना 
  6. परिवार में से किसी सदस्य को सरकारी नौकरी होना 
  7. दस्तावेज नहीं रहना 
  8. परिवार में से कोई सदस्य विधायक, सरपंच होना
  9. अपने आवासीय पता गलत दर्ज करना
  10. घर में परिवार के पास चार पहिया मोटर वाहन का होना 
  11. परिवार टेक्स पेयर होना 

आवेदन सही तरीके से किया गया है फिर भी एप्लीकेशन कैंसिल कर दिया है, तो क्या करें?

अप्लाई आपने सही तरीके से किया है फिर भी कैंसिल किया जाता है, तो इसके लिए आपको अपने जिले के खाद्य विभाग कार्यालय पर DSO अधिकारी से मिलना होगा। 

अधिकारी को आवेदन रिजेक्ट करने का कारण पूछना है।

अधिकारी आपको इसकी पूरी जानकारी बताएँगे। 

इन आर्टिकल को पढ़ें:-

मोबाइल से राशन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करें?

राशन कार्ड नंबर कैसे निकालें आधार से

एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाने के बाद उसे कैसे सुधारें?

सबसे पहले एप्लीकेशन रिजेक्शन का कारण स्टेटस चेक करके पता करें।

राशन कार्ड का स्टेटस चेक करते समय आपको एप्लीकेशन रिजेक्शन का कारण पता चल जाएगा। 

यदि आपको रिजेक्शन का कारण पता करने में दिक्कत होती है तो आप राशन डीलर और नजदीकी CSC कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर मदद ले सकते है। 

यदि आपने ऑनलाइन आवेदन किया है तो उसे edit बटन पर क्लिक करके सुधार सकते है। 

यदि ऑफलाइन खाद्य विभाग पर जाकर अर्जी किया है तो नया फॉर्म भरकर बिना गलती किए अप्लाई करना है। 

देखिए रिजेक्ट होने का मतलब यह नहीं होता की आप हमेशा के लिए राशन कार्ड नहीं बना सकते। 

कभी-कभी एप्लीकेशन मामूली छोटी गलतियों के वजह से भी कैंसिल हो जाता है। 

लेकिन आप इन गलतियों को सुधारकर फिर से आवेदन कर सकते है। 

एप्लीकेशन रिजेक्ट ना उसके लिए जरुरी बातें

  1. फॉर्म में परिवार से जुडी सभी जानकारी बिना किसी स्पेलिंग मिस्टेक कर भरें। 
  2. डाक्यूमेंट्स में जिस तरह से जानकारी दर्ज है वैसी ही जानकारी फॉर्म में भरें। 
  3. डाक्यूमेंट्स में कोई भी गलती नहीं रहना चाहिए। 
  4. बार-बार एक ही आवेदन न करें।
  5. कुछ दिनों बाद एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें ताकि एप्लीकेशन अप्रूव, रिजेक्ट की जानकारी मिल सके।  

FAQs सामान्य प्रश्न 

  1. क्या गलत आधार नंबर देने से आवेदन रद्द हो सकता है?

    जी हाँ, नया राशन कार्ड अप्लाई करते समय गलत आधार नंबर दर्ज करने से जाँच प्रक्रिया में एप्लीकेशन कैंसिल किया जाता है।  

  2. Reject हुए राशन कार्ड के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं?

    जी हाँ, रिजेक्ट किये गए आवेदन में सुधार करके दोबार अप्लाई कर सकते है।  

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में आपको हमने  राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट होने के कारण, इसे कैसे चेक करें, इसे सुधार कर वापिस सबमिट कैसे करें आदि। 

सवालों के बारे में हमने स्टेप बाय स्टेप जानकारी आसान शब्दों में प्रस्तुत किया है। 

यदि आगे भी आपको ऐसे ही जानकारियां सबसे पहले जाननी है, तो rationcardguide.in पर विजिट करें। 

2 thoughts on “राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट क्यों होता है? जानें 11 सबसे बड़े कारण”

  1. Jaise me rasan carde ko mukiya hai uske jo sadaya hai aur unka samanda nahi likha hai to keya reject ho sakte hai hai Keya hai
    Jaise beta hai aur forma me beta nahi likha hai keya foram rejected ho jayenge ke keya

    Reply
    • फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी जाती है उसे भरना होता है। फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही से नहीं भरते है तो फॉर्म रिजेक्ट होता है।

      Reply

Leave a Comment