बिहार राशन कार्ड धारक जिन्हें अपने राशन कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर चेक करना है।
उनके लिए अब Epds बिहार खाद्य पोर्टल पर मोबाइल नंबर चेक करने की सुविधा अब 2026 में उपलब्ध है।
आप ऑनलाइन बिहार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कुछ स्टेप्स का पालन कर राशन कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है यह पता कर सकते है।
कई बार राशन कार्ड धारक भूल जाते है कि उनके राशन कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है।
लेकिन अब भी कुछ ऐसे कार्ड धारक हे जिन्हें Epds बिहार खाद्य पोर्टल पर से राशन कार्ड से रजिस्टर मोबाइल नंबर चेक करना नहीं आता है।
इसके चलते मैं इस आर्टिकल में आपको ऑनलाइन बिहार राशन कार्ड में मोबाइल नंबर चेक करना, मोबाइल नंबर चेक करने के लिए आवश्यक जानकारी, नंबर चेक करने की जरूरत क्या है, आवश्यक डॉक्युमेंट्स आदि।
सभी जरूरी सवालों के बारे में विस्तार से जानकारी शेयर करने वाला हूं।
ताकि आपको किसी प्रकार की कोई समस्या ना आएं।
इसके लिए आप इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी को पूरा पढ़ें।
बिहार Ration Card में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं चेक करने की आवश्यकता क्यों है?
बिहार राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है या नहीं चेक करना इसीलिए जरूरी हैं
ताकि उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ी सुविधाओं जैसे कि Ration Card OTP वेरिफिकेशन, E-KYC और राशन की ऑनलाइन सर्विसेज और सूचना प्राप्त करने में कोई समस्या न आएं।
और राशन कार्ड में गलत मोबाइल नंबर लिंक हुआ मिलेगा तो आप उसे आसानी से चेंज कर सके।
राशन कार्ड मोबाइल नंबर चेक करने के लिए किन दस्तावेज़ों की जरूरत है?
ऑनलाइन बिहार ईपीडीस पोर्टल पर राशन कार्ड मोबाइल नंबर चेक करते समय आपको कोई भी डॉक्युमेंट्स की जरूरत नहीं होगी।
आपको चेक करते समय राशन कार्ड कहां बना है वह जिले का नाम, कार्ड ग्रामीण इलाके का है तहसील या शहरी इलाके का है तो ब्लाक का नाम इसी तरह से ग्राम पंचायत/गांव या टाउन का नाम,
जहां से राशन प्राप्त करते है उस राशन दुकानदार का नाम, राशन कार्ड मुखिया का नाम जैसी जानकारी पता होनी चाहिए।
बिहार राशन कार्ड मोबाइल नंबर चेक कैसे करें? ऑनलाइन
- ऑनलाइन बिहार राशन कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है यह करने के लिए आपको गूगल में epds.bihar.gov.in सर्च करना होगा। यहाँ पर हमने पोर्टल की डायरेक्ट लिंक दी है लिंक पर क्लिक करके आप EPDS पोर्टल जा सकेंगे।
- पोर्टल पर पहुँचने के बाद आपको बाएं तरफ RCMS Report पर क्लिक करना है।

- अब आपका राशन कार्ड जिस जिले में बना हुआ है उस जिले को सेलेक्ट करना है और Show बटन पर क्लिक करना है जैसे की मैं सेलेक्ट करता हूँ Buxar.
- इसके बाद निचे Buxar जिले के भीतर आनेवाले शहरी और ग्रामीण राशन कार्ड धारकों की संख्या दिखाई देगी।
- यदि आप ग्रामीण एरिया से आते है तो Rural के निचे दिखाई देने वाली संख्या पर या शहरी एरिया से आते है तो Urban के निचे दिखाई जाने वाली संख्या पर क्लिक करें।

- इसके बाद ब्लॉक/टाउन की लिस्ट दिखेगी जिसमे अपना ब्लॉक/टाउन नाम पर क्लिक करना रहेगा।

- फिर अब अपने पंचायत/गांव के नाम को सेलेक्ट करना है।
- अब अपने राशन दुकानदार के नाम को ढूंढकर FPS Name पर क्लिक करना रहेगा।
- नए पेज पर राशन दुकानदार के भीतर आनेवाले सभी प्रकार के राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुलकर आएगी जिसमे अपने राशन कार्ड मुखिया का नाम ढूंढना है।
- नाम मिल जाने के बाद वहीँ बाजु में Ration Card Number दिखाई देगा उसपर क्लिक कर देना रहेगा।

- अब आपके सामने आपके राशन कार्ड की पूरी डिटेल्स खुलकर आएगी जिसमे राशन कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर के पिछले चार अंक दिखाई देंगे।

- इस डिटेल के आधार पर आप पता कर सकेंगे की राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कौन सा हुआ है।
इस तरह आप ऊपर बताई गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया का पालन कर ऑनलाइन राशन कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर चेक कर सकते है।
इसे पढ़ें:- बिहार AePDS Ration Card डिटेल्स कैसे चेक करें?
ईपीडीएस पोर्टल पर चेक करते समय मोबाइल नंबर दिखाई नहीं दे रहा है, तब क्या करें?
पोर्टल पर चेक करते समय मोबाइल नंबर नहीं दिखाई देता है तो इसका सीधा मतलब है की आपके राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है।
धारक को अपने RC में मोबाइल नंबर अपडेट करना पड़ेगा।
राशन कार्ड होल्डर नजदीकी CSC जन सेवा केंद्र पर या ऑनलाइन बिहार खाद्य पोर्टल पर जाकर नया मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
FAQs सामान्य प्रश्न
क्या बिना OTP के राशन कार्ड का मोबाइल नंबर चेक किया जा सकता है?
जी हां, epds पोर्टल पर बिना ओटीपी के राशन कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर चेक किया जा सकता है।
क्या EPOS पोर्टल के जरिए बिहार राशन कार्ड में मोबाइल नंबर देख सकते हैं?
जी नहीं, EPOS Aepds पोर्टल के जरिए आप सिर्फ अपने राशन कार्ड में शामिल मोबाइल नंबर की डिटेल नहीं देख सकते है।
मोबाइल नंबर चेक करना फ्री है या इसके लिए पैसे लगते हैं?
बिहार ईपीडीस खाद्य पोर्टल पर मोबाइल से ऑनलाइन चेक करना फ्री है। इसके लिए कोई पैसे नहीं लिए जाते है।
क्या बिना राशन कार्ड नंबर के मोबाइल नंबर चेक हो सकता है?
हां, बिना राशन कार्ड नंबर होते हुए भी मोबाइल नंबर चेक किया जाता है।
क्या राशन कार्ड से लिंकिंग मोबाइल नंबर चेक करने के लिए आधार नंबर चाहिए?
बिल्कुल नहीं, मोबाइल नंबर चेक करने के लिए आधार कार्ड की कोई जरूरी नहीं होती है।
निष्कर्ष
हमने इस आर्टिकल में बिहार राशन कार्ड में मोबाइल नंबर चेक करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया सरल तरीके से बताई हैऔ रइसके साथ कुछ जरूरी सवालों की भी जानकारी दी है।
अब बिहार राशन कार्ड धारक आर्टिकल में दी गई जानकारी का इस्तेमाल करके अपने राशन कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की जानकारी मालूम कर सकते हैं।
यहां पर हमने जो जानकारी पब्लिश की है वह पसंद आने पर आप इसे अन्य लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं।
rationcardguide.in पर हम बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे कई अन्य राज्यों के राशन कार्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानकारी यहां पर आसान शब्दों में पब्लिश करते हैं।
यदि आप भी इसी तरह की जानकारी जानना चाहते हैं तो वेबसाइट पर विजिट करना भूलें ना।