यूपी ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें? 2026

उत्तर प्रदेश राज्य के लाखों ग्रामीण गरीब राशन कार्ड धारकों के नाम खाद्य एंव रसद विभाग की पात्रता सूची में शामिल किये गए है। 

अगर देखा जाएँ तो पहले यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं थी। 

लेकिन बदलते डिजिटल इंडिया के साथ इस सुविधा को अब ऑनलाइन जारी किया गया है।  

अब यूपी ग्रामीण राशन कार्ड धारक इस लिस्ट में अपना नाम घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल और कंप्यूटर में देख सकता है। 

ग्रामीण राशन कार्ड धारक का नाम इस सूची में होना बहुत ही जरुरी है। 

यदि इस सूची में राशन कार्ड होल्डर का नाम नहीं मिलता है तो उसे खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अनाज नहीं मिलेगा और सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। 

इसीलिए यदि आप भी UP Gram Panchayat Ration Card लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है, तो आप स्टेप बाय स्टेप निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें। 

उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट क्या होती है? 

यह ग्रामपंचायत राशन कार्ड लिस्ट उत्तर प्रदेश खाद्य एंव रसद विभाग के तहत जारी ऑफिसियल लिस्ट होती है। 

ग्रामीण राशन कार्ड धारकों की लिस्ट को राज्य के Food and Civil Supplies Department द्वारा तैयार किया जाता है और इसे अपडेट किया जाता है। 

इस लिस्ट में ग्रामीण इलाके में रहने वाले खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवारों की जानकारी शामिल होती है। 

इस लिस्ट में उन्ही लोंगो के नाम शामिल किये जाते है, जिन्हे यूपी खाद्य विभाग के तरफ से सब्सिडी वाला अनाज मिलता है।

राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने के लिए किन जानकारी की जरूरत होती है? 

राशन कार्ड की लिस्ट में नाम देखने के लिए जिले का नाम, ब्लॉक, तहसील, गांव, राशन कार्ड होल्डर का नाम जैसी जानकारी की जरुरत होती है। 

लिस्ट में नाम देखने के लिए इन जानकारी का पता होना जरुरी है क्योंकि बिना इस जानकारी के आप लिस्ट में नाम नहीं पता कर सकते। 

उत्तर प्रदेश ग्रामीण राशन कार्ड लिस्ट देखने के लाभ 

  1. घर बैठे सूची में नाम है या नहीं पता चल जाता है। 
  2. राशन कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों की सही-सही जानकारी मिलती है। 
  3. राशन कार्ड धारकों को सूची में नाम देखने के लिए खाद्य कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं पड़ती है। 
  4. कार्ड धारक जान सकता है की लिस्ट में खुद के ग्रामीण इलाके के कितने लोगों का नाम शामिल है। 

यूपी ग्रामीण राशन कार्ड की लिस्ट में नाम आने के लाभ 

  • राशन कार्ड होल्डर को बिना किसी दिक्कत के हर महीने अपना अनाज जैसे की गेहूं, चावल मिलता रहेगा। 
  • कार्ड धारक राज्य सरकार की और केंद्र सरकार की योजना का फायदा सबसे पहले प्राप्त कर सकेगा।
  • कार्ड का इस्तेमाल परिवार के पहचान के रूप में हो सकेगा। 
  • यूपी के निवास प्रमाण के रूप में राशन कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। 
  • राशन डीलर आपसे अनाज से जुडी कालाबाज़ारी नहीं कर सकेगा। 

उत्तर प्रदेश (UP) ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें?

  • यूपी ग्राम पंचायत की राशन लिस्ट में नाम देखने के लिए आपको उत्तर प्रदेश राज्य के खाद्य एंव रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाना है। 
उत्तर प्रदेश खाद्य एंव रसद विभाग पोर्टल

  • वेबसाइट पर आने के बाद नया इंटरफ़ेस देखने को मिलेगा जिसमे महत्वपूर्ण लिंक वाले सेक्शन में राशन कार्ड पात्रता सूची वाले दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
उत्तर प्रदेश खाद्य एंव रसद विभाग पोर्टल राशन कार्ड पात्रता सूची

  • अब नया पेज पर जिले के नाम दिखाई देंगे जिसमे अपने नील रंग के जिले का नाम पर क्लिक करना है जैसे की Amethi.
उत्तर प्रदेश खाद्य एंव रसद विभाग पोर्टल  जिले की लिस्ट

  • इसके बाद आपको टाउन और ब्लॉक की लिस्ट दिखाई देगी जिसमे ब्लॉक सेक्शन में अपने ब्लॉक को सेलेक्ट करना है जैसे की Bhadar.
उत्तर प्रदेश खाद्य एंव रसद विभाग पोर्टल  ब्लॉक की लिस्ट

  • अब ब्लॉक के भीतर आनेवाले ग्राम पंचायत की सूची दिखेगी जिसमे अपने ग्राम पंचायत के नाम पर क्लिक करना होगा जैसे की Agresar.
उत्तर प्रदेश खाद्य एंव रसद विभाग पोर्टल  ग्राम पंचायत की लिस्ट

  • इसके बाद ग्राम पंचायत के अंदर आनेवाले सभी राशन दुकानदार की सूची खुलेगी और राशन दूकानदार के नाम के सामने राशन कार्ड के प्रकार आपको दिखेंगे जैसे की पात्र गृहस्थी, अंत्योदय
  • अब अपने राशन दुकानदार के नाम के सामने आनेवाले अपने राशन कार्ड प्रकार के निचे नीली संख्या पर क्लिक करना है। 
उत्तर प्रदेश खाद्य एंव रसद विभाग पोर्टल  राशन दूकानदार और राशन कार्ड के प्रकार

  • अब आप लिस्ट में अपना नाम स्टेप बाय स्टेप देख सकेंगे। 
यूपी ग्रामपंचायत राशन कार्ड लिस्ट

राशन कार्ड लिस्ट में कौन-कौन सी जानकारी होती है?

  1. जिला, ब्लॉक, ग्रामपंचायत का नाम 
  2. राशन कार्ड नंबर 
  3. राशन कार्ड धारक का नाम 
  4. राशन कार्ड धारक के पिता/पति और माता का नाम 
  5. राशन कार्ड में शामिल सदस्यों की संख्या 
  6. कार्ड का प्रकार 
  7. राशन कार्ड जारी होने की तिथि 
  8. राशन दूकानदार का नाम और उसके दूकान का नंबर 

इन आर्टिकल को पढ़ें:-

UP राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें? ऑनलाइन

ऑनलाइन उत्तर प्रदेश में राशन आवेदन कैसे करें?

राशन कार्ड लिस्ट उत्तर प्रदेश देखने के लिए ध्यान में रखने योग्य बातें

  • लिस्ट देखने के लिए उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग की ऑफिसियल पोर्टल का इस्तेमाल करें। 
  • लिस्ट चेक करने से जुडी सभी जानकारी तैयार रखें। 
  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर जिस भी डिवाइस से लिस्ट चेक कर रहे हो उसमें इंटरनेट कनेक्शन सही रखना है। 

अगर राशन कार्ड लिस्ट में मेरा नाम नहीं दिख रहा है, तो क्या करें?

यदि स्टेप बाय स्टेप लिस्ट चेक करने के बाद भी धारक का नाम लिस्ट में नहीं दिख रहा है, तो आपको अपने नजदीकी राशन दूकानदार के पास या सरकारी खाद्य कार्यालय पर जाना है।

वहां पर जाने के बाद आपको पता करना है की नाम लिस्ट में क्यों नहीं आया है। 

इसकी जानकारी आप राशन डीलर या खाद्य कार्यालय पर खाद्य अधिकारी से पूछ सकते है।  

इसके बाद आपको आगे की जो भी प्रोसेस है वो पूरी बताई जाएगी। 

FAQs प्रश्न 

  1. यूपी ग्राम पंचायत लिस्ट देखने के लिए डाक्यूमेंट्स कौन से चाहिए?

    यूपी ग्रामीण राशन लिस्ट देखने के लिए किसी भी डाक्यूमेंट्स की जरुरत नहीं लगती है। 

  2. अपडेटेड UP राशन कार्ड लिस्ट कितने समय में आती है?

    खाद्य एंव रसद विभाग द्वारा ग्रामीण राशन कार्ड की अपडेट लिस्ट हर महीने आती है। 

  3. क्या बिना राशन कार्ड नंबर से सूची में नाम देखा जा सकता है?

    जी हाँ, बिना Ration Card Number के ग्रामीण इलाके की राशन कार्ड सूची में नाम देखा जा सकता है।  

  4. क्या उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत की लिस्ट में नाम देखने के लिए पैसे देने पड़ते हैं? 

    जी नहीं, यूपी खाद्य पोर्टल पर लिस्ट में नाम देखने के लिए कोई पैसे देने की जरुरत नहीं पड़ती है।

निष्कर्ष 

आज के इस आर्टिकल में हमने स्टेप बाय स्टेप ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट देखने की पूरी जानकारी सरल भाषा में आपके साथ शेयर की है। 

अब यूपी ग्रामीण राशन कार्ड धारक अपना नाम देखने के लिए इस आर्टिकल में दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकता है। 

यदि आपको यहाँ पर दी गई जानकारी पसंद आयी है, तो इसे जरुरी लोगों तक पहुंचाए। 

आगे भी ऐसे ही यूपी राशन कार्ड से जुडी जानकारी पाने के लिए rationcardguide.in पर आते रहें।

Leave a Comment