आज के समय राशन कार्ड गरीब परिवारों के लिए बहुत ही जरुरी है क्योंकि इससे उन्हें सरकारी अनाज मिलता है जिससे वे अपने परिवार का पेट भरते है।
नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होता है।
जो भी लोग राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन करते है उनमे से बहुत से लोगों का राशन कार्ड एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया जाता है।
देखिये राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट होने के बहुत से कारण होते है।
जैसे की फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करना, डाक्यूमेंट्स गलत जमा करना, परिवार की आय अधिक होना, खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्र न होना आदि।
ऐसे बहुत से कारणों से राशन कार्ड आवेदन को रिजेक्ट कर दिया जाता है।
लेकिन अधिकतर राशन कार्ड आवेदकों को इसके बारे में जानकरी मालूम नहीं होती है।
इसीलिए हम आपको यहाँ पर राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट क्यों होता है, आवेदन रिजेक्ट हो जाएँ तो उसे कैसे सुधारे और नया राशन कार्ड आवेदन करने जाएँ तब एप्लीकेशन रिजेक्शन न हो इसके बारे में पुरे विस्तार से जानकारी बताएँगे।
तो चलिए शुरू करते है।
राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट होने का मतलब क्या है?
जब आप नए राशन कार्ड बनवाने का फॉर्म अपने ऑफलाइन नजदीकी खाद्य नागरिक कार्यालय में काउंटर पर या ऑनलाइन राज्य के खाद्य विभाग पोर्टल पर सबमिट करते है।
तब वह आवेदन जिले के खाद्य अधिकारी के पास पहुंचता है।
इसके बाद अधिकारी आपके सबमिट किये गए आवेदन को चेक करते है।
जैसे की फॉर्म सही से भरा है या नहीं और डाक्यूमेंट्स में जो जानकारी है वही फॉर्म पर है या नहीं, डाक्यूमेंट्स गलत तो नहीं है, खाद्य योजना के लिए पात्र है या नहीं आदि जाँच करते है।
जाँच के दौरान आवेदन में कोई गड़बड़ी या कुछ खामी दिखाई देती है।
तब अधिकारी आपके आवेदन को अप्रूवल नहीं करते बल्कि आवेदन रिजेक्ट कर देते है।
जिसके कारण आपका नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा NFSA में नहीं जुड़ता है और इसे ही राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट होना माना जाता है।
राशन कार्ड के लिए किया गया आवेदन रिजेक्ट हुआ है या नहीं कैसे पता चलेगा?
- आपका राशन कार्ड के लिए किया गया आवेदन कैंसिल हुआ है या नहीं पता करने के लिए आपको अपने राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर आना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको वहां Ration Card Services पर जाना है।
- इसके बाद वहां पर Application Status या Track Ration Card Application Status वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब नए पेज पर राशन कार्ड आवेदन करते समय आपको स्लिप मिली होगी, उस स्लिप में से आवेदन नंबर लिखा होगा उसे दर्ज करना है और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा सेम टु सेम दर्ज करना है।
- अब Submit पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने आपके राशन कार्ड एप्लीकेशन की डीटेल्स खुलकर आएगी जिसमे आवेदन pending है या reject है ऐसा दिखेगा।
- यदि आवेदन रिजेक्ट दिखाई देता है तो रिजेक्ट का कारण भी वहां दिखाई देगा।
राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट क्यों होता है?

राशन कार्ड का आवदेन रिजेक्ट होने के पीछे बहुत से कारण होते है जिसकी जानकारी हमने निचे दी है उसे पढ़ें।
- आवेदन फॉर्म में परिवार की गलत जानकारी भरना
- फॉर्म में भरी गई जानकारी आधार कार्ड से और अन्य डाक्यूमेंट्स से मैच न होना
- आवेदन करते समय गलत राशन कार्ड का प्रकार दर्ज करना
- परिवार की सालाना आय 2 लाख से ज्यादा होना
- पहले से राशन कार्ड होते हुए भी डुप्लीकेट आवेदन करना
- परिवार में से किसी सदस्य को सरकारी नौकरी होना
- आवेदन से जुड़े दस्तावेज नहीं रहना
- परिवार में से कोई सदस्य विधायक, सरपंच होना
- आवेदन करते समय अपने आवासीय पता गलत दर्ज करना
- घर में परिवार के पास चार पहिया मोटर वाहन का होना
- परिवार टेक्स पेयर होना
ऊपर दिए कारणों की वजह से राशन कार्ड बनवाने के लिए किया गया आवेदन रिजेक्ट होता है।
आवेदन सही तरीके से किया गया है फिर भी राशन कार्ड कैंसिल कर दिया है, तो क्या करें?
आवेदन आपने सही तरीके से किया है फिर भी आवेदन रिजेक्ट किया जाता है, तो इसके लिए आपको अपने जिले के खाद्य विभाग कार्यालय पर खाद्य अधिकारी से मिलना होगा।
अधिकारी को आवेदन रिजेक्ट करने का कारण पूछना है।
अधिकारी आपको पूरी जानकारी बताएँगे।
इस आर्टिकल को पढ़ें:- राशन कार्ड नंबर कैसे निकालें आधार से
राशन कार्ड एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाने के बाद उसे कैसे सुधारें?
सबसे पहले एप्लीकेशन रिजेक्ट होने का कारण राशन कार्ड स्टेटस चेक करके पता करें।
राशन कार्ड का स्टेटस चेक करते समय आपको एप्लीकेशन रिजेक्शन का कारण पता चल जाएगा।
यदि आपको आवेदन रिजेक्शन का कारण पता करने में दिक्कत होती है तो आप राशन डीलर और नजदीकी CSC कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर मदद ले सकते है।
यदि आपने ऑनलाइन आवेदन किया है तो उसे edit बटन पर क्लिक करके सुधार सकते है।
यदि ऑफलाइन खाद्य विभाग पर जाकर आवेदन किया है तो नया फॉर्म भरकर बिना गलती किए आवेदन करना है।
देखिए राशन कार्ड रिजेक्ट होने का मतलब यह नहीं होता की आप हमेशा के लिए राशन कार्ड नहीं बना सकते।
कभी-कभी आवेदन मामूली छोटी गलतियों के वजह से भी कैंसिल हो जाता है।
लेकिन आप इन गलतियों को सुधारकर फिर से आवेदन कर सकते है।
राशन कार्ड एप्लीकेशन रिजेक्ट ना उसके लिए जरुरी बातें
- आवेदन फॉर्म में परिवार से जुडी सभी जानकारी बिना किसी स्पेलिंग मिस्टेक कर भरें।
- डाक्यूमेंट्स में जिस तरह से जानकारी दर्ज है वैसी ही जानकारी फॉर्म में भरें।
- डाक्यूमेंट्स में कोई भी गलती नहीं रहना चाहिए।
- बार-बार एक ही आवेदन न करें। दूसरा आवेदन करने से पहले पहला आवेदन को सुधार करें।
- आवेदन करने के कुछ दिनों बाद एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें ताकि एप्लीकेशन अप्रूव, रिजेक्ट की जानकारी मिल सके।
FAQs सामान्य प्रश्न
क्या गलत आधार नंबर देने से राशन कार्ड आवेदन रद्द हो सकता है?
जी हाँ, नया राशन कार्ड आवेदन करते समय गलत आधार नंबर दर्ज करने से जाँच प्रक्रिया में आवेदन कैंसिल किया जाता है।
Reject हुए राशन कार्ड के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं?
जी हाँ, रिजेक्ट किये गए आवेदन में सुधार करके दोबार आवेदन कर सकते है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में आपको हमने राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट होने के कारण, आवेदन रिजेक्ट हुआ है कैसे चेक करें, आवेदन को सुधार कर वापिस सबमिट कैसे करें आदि।
सवालों के बारे में हमने स्टेप बाय स्टेप जानकारी आसान शब्दों में प्रस्तुत किया है।
यदि आगे भी आपको ऐसे ही जानकारियां सबसे पहले जाननी है, तो rationcardguide.in पर विजिट करें।