राशन कार्ड धारकों को ही अनाज मिलता रहे इसके लिए भारत सरकार खाद्य मंत्रालय द्वारा सभी Ration Card Holders को अपने राशन कार्ड से आधार लिंक यानि की E-kyc करवाने की सुचना दी गई है।
ऐसे में भारत के तमाम लोग जिनके पास राशन कार्ड है, उन्हें अपने राशन कार्ड से अपना आधार कार्ड लिंक करवाना बहुत ही जरुरी हो गया है।
यदि कार्ड धारक E-KYC नहीं करेंगे तो उन्हें राशन कार्ड का और इससे जुडी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
केवाईसी करने के लिए आपको अब खाद्य कार्यालय पर जाने की जरूरत नहीं है।
अब आप अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट की मदद से घर बैठे पुरे परिवार का फेशियल ई-केवाईसी करवा सकते है।
लेकिन ऑनलाइन मोबाइल से ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया बहुत से लोंगो को पता नहीं है।
इसके लिए मैं आपको यहाँ Ration Card फेसिअल Ekyc करने की पूरी प्रक्रिया, जरुरी डाक्यूमेंट्स, केवाईसी करने का फायदे, e-केवाईसी हुआ है या नहीं पता करना आदि।
इससे रेलेटेड सवालों के आसान तरीके से जवाब देने वाला हूँ, ताकि ई केवाईसी करते समय आपको कोई प्रॉब्लम ना हों।
इसके लिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना है।
राशन कार्ड में ई-केवाईसी क्या होता है?

देखिए E-KYC का मतलब इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर होता है।
यह ई-केवाईसी आपके राशन कार्ड को अपने आधार कार्ड से जोड़ने और इसमें व्यक्ति की पहचान वेरीफाई करने की प्रक्रिया है।
इस प्रक्रिया से तय होता है की आधार कार्ड उसी व्यक्ति का है जिसका नाम राशन कार्ड में शामिल है।
राशन कार्ड ई-केवाईसी करना जरूरी क्यों है?
- डुप्लीकेट राशन कार्ड बंद करने के लिए
- जो व्यक्ति असल में अनाज पाने का हकदार है उसे ही अनाज मिले इसके लिए
- खाद्य रिकॉर्ड सही से बनाएं रखने के लिए
- राशन किसी अपात्र को न मिले इसीलिए
- खाद्य सुरक्षा योजना में भ्रष्टाचार ख़त्म करने के लिए
- वन नेशन वन राशन कार्ड की योजना का पात्र राशन कार्ड धारक लाभ लें सके इसके लिए
मोबाइल से राशन कार्ड केवाईसी करने के फायदे?
- सबसे पहले तो आपको खाद्य कार्यालय पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- कार्यालय में लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ता है।
- घर बैठे प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
- कागजात ज़ेरॉक्स करने की जरुरत नहीं पड़ती है।
- किसी भी समय या अपने समय अनुसार केवाईसी कर सकते है।
- कार्यालय पर आने जाने का खर्च नहीं होता है।
राशन कार्ड में KYC करवाने के फायदे?
- पात्र लाभार्थी को अपने हिस्से का सरकारी अनाज बिना किसी रूकावट के मिलता रहेगा।
- राशन कार्ड होल्डर का नाम खाद्य सुरक्षा लिस्ट से नहीं कटता है।
- आप देश के किसी भी राशन दूकानदार से अनाज ले सकते है।
- आयुष्मान भारत, पीएम आवास, उज्ज्वला गैस जैसी राज्य या केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ राशन कार्ड से प्राप्त कर सकते है।
- राशन कार्ड बंद नहीं होगा।
- आपके अंगूठे या आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर ओटीपी से ही राशन मिलेगा।
- राशन कार्ड पूरी तरह से आपके पहचान और आपके घर के पते के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
राशन कार्ड eKYC के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
- ओरिजिनल राशन कार्ड
- आधार कार्ड परिवार के सभी सदस्यों के
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
मोबाइल से Ration Card E KYC कैसे करें?
- अपने स्मार्टफोन से ऑनलाइन Ration Card KYC करने के लिए गूगल प्लेस्टोर पर जाना है।
- अब वहां निचे सर्च पर क्लिक करके Mera eKYC लिखकर सर्च करना है।
- आपके सामने Mera eKYC नाम का ऐप दिखेगा उसके बाजू में Install पर क्लिक करना है।

- अब ऐप आपके मोबाइल में इनस्टॉल होगा।
- ऐप इनस्टॉल होने के बाद आपको फिर से गूगल प्लेस्टोर जाकर Aadhaar Face RD लिखकर सर्च करना है और इसे अपने स्मार्टफोन में install कर लेना है।

- अब आपको पहले इनस्टॉल किये गए मेरा KYC ऐप को ओपन करना है।
- ऐप ओपन करने के बाद लोकेशन की और अन्य परमिशन मांगी जाएगी उन्हें Allow करना है।
- इसके बाद Login पेज पर 2 ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमे पहले Residing State में आप हाल में जिस राज्य में रह रहे हैं उस राज्य का नाम सेलेक्ट करना है और Home State में आपका मूल राज्य या राशन कार्ड जिस राज्य का है उस स्टेट को सेलेक्ट कर PROCEED पर क्लिक करें।

- अब नए पर जिस सदस्य की फेसिअल E-केवाईसी करनी है उसका आधार नंबर दर्ज करना है और Generate OTP पर क्लिक करना है।

- नए पेज पर आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP मिलेगा, जिसे बॉक्स में दर्ज करना है और इसके निचे कैप्चा को दर्ज करके SUBMIT बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मोबाइल स्क्रीन पर Beneficiary Details यानि की जिस सदस्य की केवाईसी करनी है उनका नाम, राशन कार्ड नंबर, आधार कार्ड के पिछले चार अंक और केवाईसी स्टेटस की जानकारी दिखाई देगी।
- केवाईसी करने के लिए आपको निचे Face eKYC बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद Consent का मैसेज देखेगा जिसमे ACCEPT पर क्लिक करना रहेगा।
- अब फेस केवाईसी के लिए कैमरा Allow करके परमिशन देना है।
- Face Authentication Advisories पेज ओपन होगा जिसके निचे खाली बॉक्स पर टिक करके Proceed बटन को दबाना है।
- अब स्क्रीन पर कैमरा ओपन होगा जिसमे आपके चेहरे को सर्किल के अंदर दिखाना है और अपनी आंखें की पलकों को झपकना है।
- चेहरा स्कैन करते समय सर्किल ग्रीन हो जाएगा और आपकी फेस ekyc सक्सेसफुल हुई ऐसा मैसेज स्क्रीन पर दिख जाएगा।
इस तरह से ऑनलाइन मोबाइल से आप परिवार के सभी सदस्यों की चेहरे से केवाईसी कर सकते है।
ई-केवाईसी हुआ है या नहीं कैसे पता करें?
- जिस मोबाइल ऐप से केवाईसी किया है उसी ऐप Mera eKYC को ओपन करना है।
- मांगी जानेवाली परमिशन को Allow करना है।
- Residing State और Home State को सेलेक्ट कर PROCEED बटन पर क्लिक करना है।
- अब जिस सदस्य की ई केवाईसी हुई है या नहीं हुई है चेक करने के लिए उसका आधार नंबर दर्ज करना है और Generate OTP बटन दबाना है।
- इसके बाद आधार से जुड़े हुए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे दर्ज करना है।
- साथ ही में स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा साइड वाले बॉक्स में सेम टू सेम दर्ज करना है और SUBMIT पर क्लिक कर देना है।
- नए पेज पर Beneficiary Details का पेज खुलेगा जिसमे eKYC Status के सामने Y (Yes) लिखा हुआ मिलेगा, तो समझ जाना सदस्य का केवाईसी हुआ है।
- यदि eKYC Status के सामने Y लिखा हुआ नहीं मिलता है, तो उस सदस्य का केवाईसी नहीं हुआ है।
इस आर्टिकल को पढ़ें:- राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट क्यों किया जाता है?
राशन कार्ड में E kyc नहीं करने पर क्या होगा?
- आपको राशन दुकान से अनाज नहीं मिलेगा।
- राशन कार्ड बंद कर दिया जाएगा।
- खाद्य सुरक्षा सूची से नाम डिलीट हो जाएगा।
- एक देश एक राशन कार्ड स्कीम का लाभ नहीं ले सकते है।
- राशन कार्ड से जुडी अन्य Scheme जैसे की आयुष्मान भारत, पीएम आवास आदि का लाभ नहीं मिलेगा।
मोबाइल से eKYC के करते समय ध्यान में रखने वाली बातें
- अपने मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन स्पीड सही रखें।
- भारत सरकार द्वारा लॉन्च Mera eKYC और Aadhaar FaceRD App का ही इस्तेमाल करना है अन्य किसी ऐप का नहीं।
- Aadhar Number और Ration Card Number ध्यान से दर्ज करें।
- फेसिअल केवाईसी करते समय चेहरा साफ और लाइट की रोशनी ज्यादा रखें।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपने पास रखें ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए।
- Facial ई-केवाईसी करते समय अपने चेहरे को स्क्रीन में दिख रखे गोल आकर में लाकर स्थिर रखना है और अपनी आँखों की पलके झपकाना है।
FAQ सामान्य प्रश्न
अगर मोबाइल से e-KYC नहीं हो पा रही है, तो क्या करें?
यदि मोबाइल से e-KYC नहीं होती है, तो आप राशन दुकान पर या कॉमन सर्विस सेंटर CSC पर अपने अगूंठे का निशान देकर EKYC प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
क्या eKYC के लिए OTP जरूरी होता है?
ऑनलाइन मोबाइल से घर बैठे eKYC प्रोसेस पूरी करने के लिए आधार से लिंक मोबाइल पर आनेवाला OTP जरूरी है। इसके बिना केवाईसी नहीं होगा।
क्या बिना आधार कार्ड के e-KYC की सकती है?
हाँ, आज के समय में भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय द्वारा राशन कार्ड में e-KYC प्रक्रिया करने के लिए आधार कार्ड जरुरी है। बिना आधार के e-KYC नहीं हो सकती है।
मोबाइल से राशन कार्ड KYC करने में कितना समय लगता है?
Mobile से राशन कार्ड Facial KYC करने के लिए 5 से 10 मिनट तक का लगता है।
क्या राशन कार्ड फेसिअल eKYC बिल्कुल फ्री है?
मोबाइल से Ration कार्ड की फेसिअल eKYC करवाना फ्री है इसके लिए पैसे नहीं लगते है।
क्या एक मोबाइल से पूरे परिवार की KYC की जा सकती है?
जी हाँ, मेरा Ekyc से ऐप से आप एक के बाद एक पुरे परिवार की KYC कर सकते हैं।
क्या राशन कार्ड में सभी सदस्यों की ई केवाईसी जरूरी है?
राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों की ई केवाईसी करवानी जरूरी है।
निष्कर्ष
यहां पर मोबाइल से राशन कार्ड फेशियल ई-केवाईसी कैसे करें? इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी शेयर की है और साथ ही में केवाईसी हुआ है या नहीं यह पता करने की प्रोसेस भी शेयर की है।
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को फॉलो करके अब कोई भी राशन कार्ड धारक अपने स्मार्टफोन की मदद से अपने पूरे परिवार की केवाईसी कर सकता है।
यदि आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल है या हमें कुछ सुझाव देना चाहते हैं, तो इसके लिए आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।
rationcardguide.in पर आपको इसी तरह की राशन कार्ड से रिलेटेड इनफॉरमेशन सबसे पहले मिलती रहेगी।