फ्रेंड्स यदि आप बिहार राज्य के Ration Card Holder है और घर बैठे AePDS Bihar RC Details चेक करना चाहते है।
तो इसके लिए बिहार सरकार ने AePDS (Aadhaar Enabled Public Distribution System) पोर्टल शुरू किया है।
इस पोर्टल पर जाकर आप अपने राशन कार्ड की पूरी जानकारी डिटेल्स के साथ पता कर सकते है।
पहले के समय यह सर्विस लोगों के लिए उपलब्ध न होने के वजह से कार्ड धारकों नजदीकी जिला के खाद्य कार्यालय पर जाना पड़ता था।
लेकिन अब बिहार खाद्य एंव सरंक्षण उपभोक्ता विभाग ने इसे ऑनलाइन जारी कर दिया है।
इस Aepds पोर्टल पर बहुत से राशन कार्ड धारक को RC Details चेक करना नहीं आता है।
इसीलिए हम आपको यहां पर स्टेप बाय स्टेप Aepds Bihar RC details ऑनलाइन चेक करने, डिटेल चेक करने की जरूरत क्यों है, आरसी डिटेल्स चेक करते समय कौन सी जानकारी दिखेगी आदि
अनेक इससे जुड़े प्रश्नों के जवाब देने वाले है।
ताकि राशन कार्ड की डिटेल्स चेक करते समय आपको कोई झंझट ना हो।
इसके लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Aepds Bihar RC Details क्या है?
इसका मतलब यह होता है की आप Aepds Bihar पोर्टल पर ऑनलाइन अपने राशन कार्ड की पूरी डीटेल पता कर सकते है।
Aepds पोर्टल बिहार खाद्य एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा चलाया जाता है।
इस पोर्टल पर आप निचे दी गई सुविधाओं का लाभ ले सकते है।
- PMGKAY Details
- Detailed Transactions
- RC Details
- Stock Register
- FPS Status
- RC Transfer
- Beneficiary Verification
- % Distribution Status
- Member Verification
- Nominee Abstract
Aepds Ration Card डिटेल्स ऑनलाइन चेक करने की जरूरत क्यों पड़ती है?
- खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी है या नहीं पता करने के लिए
- राशन कार्ड से जुड़ी सभी इनफॉर्मेशन प्राप्त करने के लिए
- राशन कार्ड से मिलने वाला अनाज मालूम करने के लिए
Bihar RC Details देखने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
देखिए दोस्तों बिहार RC की डिटेल्स ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको विशेष किसी डॉक्युमेंट्स की जरूरत नहीं है।
आपके पास सिर्फ राशन कार्ड नंबर होना जरूरी है।
Aepds Bihar RC Details चेक कैसे करें ऑनलाइन
- सबसे पहले तो आपको गूगल क्रोम ब्राउजर ओपन करना है।
- इसके बाद ऊपर सर्च बार में epos.bihar.gov.in लिखकर सर्च करना है।
- आप Aepds बिहार पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
- पोर्टल पर आने के बाद लेफ्ट साइड में 3 नंबर पे RC Details पर क्लिक करना है।
- अब नया इंटरफेस ओपन होगा जिसमें आपको Month, Year सिलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद राशन कार्ड नंबर दर्ज कर Submit बटन पर क्लिक करना है।
- अब स्क्रीन पर पूरे विस्तार से आपको बिहार राशन कार्ड की डिटेल्स देखने को मिलेगी।

इस तरह आप ऑनलाइन बिहार राशन कार्ड की पूरी जानकारी चेक कर सकते है।
RC Details में कौन-कौन सी जानकारी दिखाई देती है?
- राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्य के नाम
- राशन में जिन सदस्यों के नाम है उनका आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक स्टेटस
- राशन दुकानदार का पूरा नाम और राशन दुकानदार का कोड नंबर
- जिले का नाम
- राशन कार्ड प्रकार
- राशन कार्ड में मौजद सदस्यों की संख्या
- Ration Card में शामिल सदस्य का लिंग और उनकी उम्र।
- सदस्य का नाम Active है या नहीं
- कौन से महीने कितना राशन मिला
- राशन में क्या क्या मिला है
- इस महीने आपको राशन मिला है या नहीं
- राशन किस तारीख पर लिया गया
- किस सदस्य ने ePoS मशीन पर अंगूठा लगाकर राशन लिया है
ऊपर दी गई सभी प्रकार की जानकारी बिहार aepds पर RC चेक करने पर मिलती है।
आर्टिकल को पढ़ें:-
बिहार शहरी Ration Card सूची चेक कैसे करें?
बिहार राशन कार्ड मोबाइल नंबर चेक कैसे करें? ऑनलाइन
RC Details सर्च करते समय No Record Found आने पर क्या करें?
यदि राशन कार्ड डिटेल सर्च करने पर नो रिकॉर्ड फाउंड दिखाई देता है इसका मतलब कि आपने डिटेल चेक करते समय अपना राशन कार्ड नंबर, जिला, साल की सही जानकारी सेलेक्ट नहीं की है।
कई बार गलत जानकारी सिलेक्ट करने के कारण पोर्टल पर जानकारी दिखाई नहीं देती है।
साथ ही में यदि आपका नया राशन कार्ड बना है तो आपका डेटा Aepds पोर्टल पर अपडेट नहीं होने के कारण no record found आता है।
डिटेल चेक करते समय आपने सभी सही जानकारी दर्ज करनी है।
नए राशन कार्ड धारकों को 2 से 3 महीना इंतज़ार करना है ताकि राशन डेटा पोर्टल पर अपडेट हो जाएं।
इसके बाद RC Details को पोर्टल Aepds के माध्यम से चेक करना है।
यदि इतना करने के बाद No record found दिखाई दे रहा है तो आपको नजदीकी प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पर जाकर खाद्य अधिकारी से बात करनी चाहिए।
FAQs सामान्य प्रश्न
राशन कार्ड नंबर नहीं है तो RC Details कैसे देखें?
बिहार Aepds पोर्टल पर RC डीटेल्स देखने के लिए आपके पास राशन कार्ड नंबर होना जरुरी है बिना राशन नंबर के आपक आरसी डिटेल देख नहीं सकते है।
क्या RC Details मोबाइल और कंप्यूटर दोनों से देखी जा सकती है?
जी हाँ, आप घर बैठे मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से राशन कार्ड की पूरी जानकारी देख सकते है।
बिहार आरसी डीटेल चेक करना फ्री है या नहीं?
जी हाँ, बिहार एइपीडीएस पोर्टल पर आरसी की जानकारी देखना फ्री है इसके लिए आपको पैसे देने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह सर्विस बिहार खाद्य आपूर्ति विभाग के तरफ से फ्री में उपलब्ध किया है।
बिहार राशन कार्ड की डिटेल चेक करने के लिए पोर्टल पर लॉगिन होना पड़ेगा?
जी नहीं, आप बिना लॉगिन के बिहार Aepds राशन कार्ड की डिटेल्स चेक कर सकते है।
Aepds पोर्टल पर RC चेक करने से जुडी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर है?
जी हाँ, यदि पोर्टल पर आपको RC डिटेल्स चेक करने में कोई समस्या है या अन्य पोर्टल से जुडी सहायता चाहिए तो आप हेल्पलाइन नंबर 1800 3456 194 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में आपको AePDS बिहार पोर्टल पर राशन कार्ड की डिटेल्स चेक करने के बारे में स्टेप बाय स्टेप आसान शब्दों में जानकारी बताई है।
यदि आपको aepds bihar rc details ऑनलाइन चेक करने से जुड़ा कोई सवाल रहेगा, तो आप निचे कमैंट में लिख सकते हैं।
हम आपके सवाल का जवाब पुरे डिटेल्स के साथ देंगे।
इस आर्टिकल को जरुरी लोगों को शेयर करें।
rationcardguide.in पर बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे अन्य राज्यों के राशन कार्ड से जुडी जानकारी जानने के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहें।