आप छत्तीसगढ़ राशन कार्ड धारक है और अपने आधार कार्ड से राशन कार्ड की सभी डिटेल्स चेक करना चा रहे है,
तो यह काम आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से कर सकते है।
पहले सीजी राशन कार्ड धारकों के लिए यह सुविधा ऑनलाइन नहीं थी।
सीजी कार्ड धारक इसके लिए पहले नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय पर जाते थे।
लेकिन अब खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यह सुविधा लोगों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कर दी है।
लेकिन अभी भी बहुत से छत्तीसगढ़ राशन कार्ड धारकों को इसके बारे में पूरी जानकारी मालूम नहीं है।
जिससे उन्हें राशन कार्ड चेक करते समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसीलिए इस लेख में हम आधार कार्ड से सीजी राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने का आसान तरीका, राशन कार्ड चेक करने के फायदे, जरूरी दस्तावेज और राशन कार्ड चेक करते समय आपको किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए जैसे अन्य सवालों के जवाब आसन शब्दों में बताएंगे।
ताकि सीजी कार्ड धारक जब अपना राशन कार्ड चेक करें तब उन्हें किसी एजेंट या साइबर कैफे में जाने की जरूरत ना हो वह खुद से ही अपने राशन कार्ड चेक कर सके।
CG Aadhar se Ration Card Check करने के फायदे
- आप बिना राशन कार्ड नंबर के भी अपने पूरे राशन कार्ड का विवरण जान पाएंगे।
- आप जान पाएंगे कि आपका राशन कार्ड में किन सदस्यों की ई केवाईसी हुई है और कीनकी KYC नहीं हुई है।
- आधार नंबर के माध्यम से राशन कार्ड की डिटेल्स चेक करेंगे तो आपको CG खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के सरकारी डेटाबेस की जानकारी मिलेगी।
- Ration Card में जुड़े सभी सदस्यों के नाम, जन्मतिथि, उम्र, मुखिया से संबंध की जानकारी मिल जाएगी।
आधार नंबर से राशन कार्ड चेक करने में कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर आधार नंबर से राशन कार्ड चेक करते समय आपके पास राशन कार्ड में मौजूद किसी एक सदस्य का आधार कार्ड का नंबर ही होना चाहिए।
अन्य किसी विशेष डॉक्युमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बिना आधार नंबर के आप राशन कार्ड चेक नहीं कर पाएंगे।
आधार नंबर के बिना राशन कार्ड चेक नहीं हो सकता है।
छत्तीसगढ़ में आधार कार्ड से राशन कार्ड चेक कैसे करें? ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में आधार कार्ड से ऑनलाइन राशन कार्ड चेक करने के लिए आपको छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ऑफिशल वेबसाइट fcs.cg.gov.in पर आना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद बहुत से ऑप्शंस दिखाई देंगे जिसमें से आपको जनभागीदारी पर क्लिक करना है।

- अब नए पेज पर आपको बहुत सी सर्विसेज दिखाई देगी वहां पर बीच में राशनकार्ड की जानकारी वाले सेक्शन में जाना है।
- वहां पर आधार का विकल्प सिलेक्ट करना है और अपना आधार नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको विवरण देखें बटन पर क्लिक कर देना है।
- आपके सामने आपके राशन कार्ड की सभी डिटेल्स देखने को मिलेगी।

आधार नंबर से राशन कार्ड चेक करते समय क्या-क्या जानकरी दिखेगी?
- राशन कार्ड नंबर
- राशन कार्ड मुखिया का नाम
- पिता/पति का नाम
- जाति/संवर्ग
- जिला का नाम
- शहरी/ग्रामीण
- नगरीय निकाय / विकासखंड
- ग्राम पंचायत / वार्ड
- राजस्व ग्राम का नाम
- राशन दुकान का नाम
- राशन दुकान नंबर
- राशन कार्ड का रंग
- एलपीजी की जानकारी
- सदस्यों के नाम
- उम्र
- संबंध
- सदस्यों के आधार कार्ड के पिछले चार अंक
- कार्ड में शामिल सदस्यों की Ekyc स्टेटस
आधार नंबर डालने पर राशन कार्ड नॉट फाउंड बताए तो क्या करें?
सीजी खाद्य जनभागीदारी पोर्टल पर आधार से राशन कार्ड की डिटेल्स चेक करते समय यदि नॉट फाउंड दिखाई देता है
तो इसका मतलब यह है कि CG राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड लिंक नहीं है यानि कि ई केवाईसी नहीं हुआ है।
यदि केवाईसी होने के बाद भी नोट फाउंड दिखाई देता है तो इसका मतलब आपका राशन कार्ड किसी कारण से खाद्य विभाग द्वारा बंद कर दिया गया है।
इसे ठीक करने के लिए आप नजदीकी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग पर जाकर DFSO जिला खाद्य अधिकारी से बात करें।
आधार कार्ड से राशन कार्ड चेक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- राशन कार्ड होल्डर का आधार कार्ड और उसके परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड राशन कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए।
- Cg राशन कार्ड चेक करने के लिए आपको छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य विभाग की वेबसाइट का ही उपयोग करना चाहिए।
- छत्तीसगढ़ खाद्य पोर्टल पर आधार कार्ड के 12 अंक सही से दर्ज करें।
- राशन कार्ड का विवरण चेक करेंगे तब राशन कार्ड होल्डर के आधार कार्ड नंबर का इस्तेमाल करें।
FAQs प्रश्न
क्या छत्तीसगढ़ में सिर्फ आधार नंबर डालकर राशन कार्ड की डिटेल्स देखी जा सकती है?
हां, सछत्तीसगढ़ खाद्य पोर्टल पर आधार नंबर दर्ज करके राशन कार्ड से जुड़ी डिटेल्स देखी जा सकती है।
क्या बिना OTP के आधार से राशन कार्ड चेक किया जा सकता है?
हां, बिना मोबाइल नंबर ओटीपी के आधार से राशनकार्ड चेक किया जा सकता है।
क्या आधार कार्ड से राशन कार्ड चेक करने के लिए पैसा लगता है?
नहीं, CG खाद्य पोर्टल पर राशन कार्ड को चेक करने हेतु पैसे नहीं लिया जाता है। यह सर्विस सीजी खाद्य पोर्टल पर लोगों के लिए मुफ्त में जारी किया गया है।
राशन कार्ड नंबर से चेक करना आसान है या आधार नंबर से?
आधार नंबर के माध्यम से राशन चेक करना ज्यादा आसान है।
आधार कार्ड से राशन कार्ड चेक करने में कितना समय लगता है?
इस पूरी प्रक्रिया में आपको 5 से 7 मिनट तक का समय लग सकता है।
छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड चेक करने से जुडी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
छत्तीसगढ़ खाद्य पोर्टल पर राशन कार्ड चेक करने या अन्य राशन से जुडी सहायता के लिए 1967 और हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 पर कॉल करके सहायता ले सकते है।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आधार कार्ड से राशन कार्ड चेक करने और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सवालों के बारे में स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया के साथ जानकारी दी है।
अब छत्तीसगढ़ राशन कार्ड धारक अपने आधार नंबर से अपनी राशन कार्ड की डिटेल्स लेख में बताए गए तरीके से खोज सकता है।
इस लेख से जुड़ा कोई सवाल है या हमें कुछ सुझाव देना चाहते हैं तो इसके बारे में आप हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं।
हम rationcardguide.in पर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे कई अन्य राज्यों के राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पूरे विस्तार से देते हैं।
यदि आपको भी ऐसी ही जानकारी सबसे पहले प्राप्त करनी है तो वेबसाइट पर विजिट करें।