जो नागरिक छत्तीसगढ़ राज्य में रह रहे है और उन्हें अपना नया अंत्योदय राशन कार्ड बनवाना चाहते है।
तो ऐसे नागरिक ऑनलाइन सेवा सेतु पोर्टल पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते है।
लेकिन आपको पता होना चाहिए की Antyodaya Ration Card सभी नागरिकों का नहीं बनता है।
जिन परिवार के लोग राज्य में गरीबी रेखा से निचे आते है वे लोग ही अन्न योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
ऐसे में बहुत से लोग बिना कुछ समझे ही अप्लाई कर देते है जिसके कारण उनका एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिया जाता है।
इसीलिए मैं यहाँ पर आपको पुरे डिटेल के साथ छत्तीसगढ़ अंत्योदय राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें, इसकी पात्रता क्या है, जरूरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट, AAY के फायदे, एप्लीकेशन की स्थिति चेक करना, आवेदन रिजेक्ट क्यों होता है
जैसे कई जरुरी सवालों के बारे में आसान भाषा में जानकारी शेयर करने वाला हूँ।
ताकि जब आप खुद से AAY के लिए प्रोसेस करें तब आपको कोई समस्या न हों।
अंत्योदय कार्ड क्या होता है?
इसका मतलब की वो परिवार जिनकी कम इनकम है, जिन्हे अपना परिवार का पेट भरने के लिए किसी पर निर्भर रहना पड़ता है और उनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है।
जो राज्य में सबसे गरीब है।
ऐसे लोगों के लिए यह बनाया जाता है।
इसका पूरा नाम अंत्योदय अन्न योजना यानि की समाज में सबसे गरीब, कमजोर वर्ग के आनेवाले परिवार।
इसका मुख्य उद्देश्य समाज में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत सरकारी उचित मूल्य की दुकान से अनाज जैसे की
गेहूं, चावल, दाल जैसी खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना। ताकि देश में परिवार को भुखमरी जैसी समस्या से झूझना ना पड़ें।
इसे बनवाने के लिए पात्रता क्या है?
- आवेदक छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए।
- परिवार के पास पहले से कोई बना हुआ राशन रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
- परिवार की सालाना इनकम राज्य सरकार द्वारा तय राशनकार्ड नियम, 2016 के भीतर ही होना चाहिए।
- ज्यादा बड़ा परिवार नहीं होना चाहिए।
- नए विवाहित जोड़े आवेदन कर सकते है।
AAY के लिए कौन अप्लाई नहीं कर सकता है?
- इनकम टेक्स और GST भरने वाले
- जिनके परिवार की सालाना आय 3 लाख से ऊपर है।
- परिवार के सदस्य जो सरकारी नौकरी पर है
- जिनेक पास पक्का मकान है
- जिन परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि जमीन है
- परिवार के पास चार पहिया वाहन है।
- घर में AC, फ्रीज, वाशिंग मशीन रखने वाले
- जो विधायक, सांसद है
- जिन लोगों को सबसे ज्यादा पेंशन मिलता हो
किन परिवारों को प्राथमिकता मिल सकती है?
- PVTGs परिवार: बैगा, बिरहोर, पहाड़ी कोरवा, कमार
- जिन परिवारों की मुखिया महिला विधवा, तलाकशुदा, या अकेली रहती है
- ऐसे परिवार जिनके पास आय कमाने वाला कोई नहीं है
- परिवार में जो मुखिया दिव्यांग है उन्हें
- परिवार में 60 वर्ष से ऊपर का कोई बुजुर्ग जिनका कोई सहारा नहीं है उन्हें
- ऐसे माता पिता जिनके कोई बच्चे नहीं नहीं है
- दिहाड़ी मजदूर, कुली, घरों में साफ-सफाई करने वाले, फुटपाथ, झुग्गी-झोपड़ियों और कबाड़ बीनने वाले लोग
- ऐसे परिवार जिनके पास कोई जमीन नहीं है
- गंभीर बीमारी से पीड़ित परिवार
- बेघर परिवार वाले
- पूंडो/भूजिया जनजाति परिवार
कौन-कौन से लाभ मिलते हैं?
- हर महीने सरकारी अनाज की दुकान पर जाकर अपने परिवार के सभी लोगों के हिस्से का 35 Kg धान्य मिलेगा।
- पीएम आयुष्मान, पीएम आवास, उज्वला गैस, मनरेगा, बच्चों के लिए स्कॉलरशिप जैसे कई राज्य और केंद्र से जुडी सरकारी योजना का लाभ मिलगा।
- दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के तहत ट्रेनिंग और स्वरोजगार का लाभ मिलेगा।
- सरकारी बैंक से कम ब्याज पर लोन मिल सकेगा।
- परिवार के व्यक्ति के सरकारी डाक्यूमेंट्स बनवाने में मदद मिलती है।
ऑनलाइन इसके लिए डाक्यूमेंट्स
- परिवार के सभी सदस्यों का एक साथ फोटो
- मुखिया का फोटो
- परिवार के सभी लोगों को आधार
- बिजली का बिल
- परिवार मुखिया का बैंक खाता नंबर और IFSC कोड
- मुखिया आवासहीन होने का प्रमाण
- विधवा / एकाकी महिला के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र होना चाहिए
- भूमिहीन कृषि मजदुर परिवार है इसका प्रमाण
- यदि आवेदक दिव्यांग है तो इसका प्रमाण पत्र
- 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के या जीवन निर्वाह करने के लिए कुछ नहीं है इसका सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया दस्तावेज
छत्तीसगढ़ में अंत्योदय राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
- नागरिक को अपने स्मार्टफोन में राज्य के सेवा सेतु पोर्टल sewasetu.cgstate.gov.in को ओपन करना है।

- हमने यहाँ CG सेवा सेतू वेबसाइट पर जाने की डायरेक्ट लिंक दी गई इसका इस्तेमाल आप कर सकते है।
- आने के बाद अपने स्मार्टफोन को डेस्कटॉप मोड यानि की लैपटॉप, कंप्यूटर जैसा स्क्रीन दिखे ऐसा कर लीजिए।
पहले सेवा सेतु वेबसाइट पर अपनी यूजर आईडी बनाएं और लॉगिन करें
- वहां पर आपको लॉगिन करने का सेक्शन दिखाई देगा वहां पर ऊपर नागरिक लॉगिन का विकल्प सेलेक्ट करना है।
- अब निचे नया पंजीयन करने हेतु क्लिक करें पर टच करें।
- नागरिक पंजीकरण का पेज ओपन होगा। सेवा सेतु साइट का लाभ लेने के लिए अपनी लॉगिन आईडी बनानी होगी।
- वहां पर अपना यूजर आईडी नाम, पूरा नाम, जिला, मोबाइल नंबर, ई मेल, पता दर्ज करना है और जमा करें पर क्लिक करना है। (दर्ज किया गया यूजर आईडी नाम को याद रखें यह लॉगिन करने के लिए इस्तेमाल होगा)
- इसके बाद आपके दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
- अब आपको सेवा सेतु पोर्टल के लॉगिन पेज पर आकर नागरिक लॉगिन सेलेक्ट कर निचे अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर ओटीपी भेजें पर क्लिक करना है।
- अब आईडी बनाते समय दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा इसे दर्ज कर लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
- आप सेवा सेतु वेबसाइट पर लॉगिन हो जायेंगे।
अब आईडी बनने और पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद आवेदन करें
- लॉगिन करने बाद आपको सेवाओं की सूची देखने को मिलेगी जिसमे आपको ऊपर सर्च बॉक्स में राशन कार्ड लिखकर सर्च करना है।
- अब 263 नंबर पर आने वाली सेवा नवीन अन्त्योदय राशनकार्ड/ प्राथमिकता राशनकार्ड/ निराश्रित (एकल) राशनकार्ड/ निशक्तजन राशनकार्ड हेतु आवेदन के सामने अप्लाई करें बटन को दबाएं।
- इसके बाद नए पेज पर राज्य में कितने प्रकार के राशन कार्ड ऑनलाइन बनाए जाते है इसकी जानकारी देखने को मिलेगी साथ ही में इसे बनवाने की पात्रता और जरुरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट, आवेदन फॉर्म, शुल्क, समय सिमा जैसे जानकारी देखने को मिलेगी।
- वहां पर ऊपर आगे बटन पर क्लिक करना है।
- आपको नए पेज पर आवेदक का पूरा नाम, ई मेल, मोबाइल नंबर, घर का पता, जिला, कार्यालय प्रकार, नगर निगम, नगर पालिका, ब्लॉक पंचायत, ग्राम पंचायत, वार्ड आदि को सेलेक्ट करें और जमा करें पर क्लिक करें।
- इसके बाद सहायक दस्तावेजों की सूची आएगी उस पर टिक रहा हुआ मिलेगा आपको वहां कुछ नहीं करना है सिर्फ वहां जमा बटन को दबा देना है।
- अब अंत्योदय फॉर्म ओपन होगा जिसमे प्रारंभिक जानकारी सेक्शन में आवेदक का जिला, शहरी/ग्रामीण क्षेत्र, विकासखण्ड, नगरी निकाय, ग्राम पंचायत, गांव, वार्ड, एफपीएस दुकान का नाम और अपने कार्ड का प्रकार सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद मुखिया की जानकारी सेक्शन में मुखिया का नाम आधार के अनुसार, मुखिया आधार नंबर, मुखिया का नाम हिंदी में, पिता/पति का नाम, लिंग, जन्म तिथि, आयु, जाति, बैंक खाता नंबर, बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, आईएफएससी कोड को दर्ज करना है।
- अब निचे पत्र व्यवहार के पते में मकान नंबर, गली नंबर, मोहल्ला/ग्राम, वार्ड नंबर/ग्रामपंचायत दर्ज करना है।
- इसके बाद परिवार के सदस्यों के नाम शामिल करने के लिए हर एक सदस्य का आधार नंबर, आधार में दर्ज अंग्रेजी नाम, हिंदी में नाम दर्ज करें, जन्म दिनांक, आयु, लिंग, सदस्य का मुखिया से संबंध दर्ज कर बाजु में जोड़े बटन पर क्लिक करना है जिससे सदस्य की डिटेल्स कार्ड में शामिल होगी।
- अब निचे घोषणा सेक्शन में पृथक राशन कार्ड न होने की घोषणा, अपात्रता न होने की घोषणा और क़ानूनी दायित्व स्वीकृति इन तीनो ऑप्शन में YES सेलेक्ट कर सहेजें और पूर्वावलोकन बटन पर क्लिक कर देंगे।
- नए पेज पर डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद अनुलग्नक सहेजें पर क्लिक करें।
- ऊपर बताए गए स्टेप्स होने के बाद अब आवेदन पेमेंट करने का पेज ओपन होता है जिसमे आपको 30 से 50 रूपये का पेमेंट ऑनलाइन करना होगा।
- पेमेंट होने के बाद आपके स्क्रीन पर आपके RC आवेदन की पावती जनरेट हो जाएगी जिसे आप प्रिंट करके अपने पास रखें।
इस तरह से AAY के लिए स्टेप बाय स्टेप आवेदन कर सकते है।
एप्लीकेशन का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- इसके लिए सेवा सेतु पोर्टल CG पर आना है।
- इसेक बाद निचे आना है वहां पर आवेदन की स्थिति ऑप्शन देखने को मिलेगा उसपर क्लिक करना है।
- अब आप आवेदन ट्रैक पेज पर आ जाएंगे। वहां पर Sewa Setu विकल्प सेलेक्ट करना है।
- अपना एप्लीकेशन पावती पर दर्ज रेफेरेंस नंबर यहां दर्ज करना है और इसमें ऐड किया गया मोबाइल नंबर भी दर्ज करना है।
- अब स्क्रीन दिख रहा कैप्चा नंबर दर्ज करना है और स्थिति ट्रैक करें बटन पर क्लिक कर देना है।

- स्क्रीन पर अब आपके एप्लीकेशन की स्थिति की सभी डिटेल्स देखने को मिल जाएगी।
इस आर्टिकल को पढ़ें:- आधार से राशन कार्ड चेक करें छत्तीसगढ़ में
जरुरी बातें
- छत्तीसगढ़ के सेवा सेतु वेबसाइट का ही उपयोग करे RC आवदेन करने के लिए
- फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई जानकारी चेक जरूर करें।
- परिवार में महिला मुखिया के नाम से अर्जी करना है।
- परिवार के मुखिया महिला की उम्र 18 या 18 से ऊपर होनी चाहिए।
- जानकारी दर्ज करते समय जिला कार्यालय का चुनाव सही से करना है।
FAQs सामान्य प्रश्न
क्या Antyodaya Anna Yojana राशन कार्ड से मुफ्त खाद्य सामग्री मिलता है?
जी हां, PMGKY योजना के अंतर्गत सभी NFSA लाभार्थियों को मुफ्त अनाज मिलता है।
क्या CSC सेवा सेतु केंद्र से AAY के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हां, सेवा सेतु केंद्र पर जाकर AAY के लिए अर्जी करवा सकते है।
क्या इसके लिए आधार अनिवार्य है?
हां, सीजी Antyodaya Anna Yojana पंजीकरण करने के लिए आधार जरूरी है।
फॉर्म जमा करने के कितने दिन बाद कार्ड बनता है?
ऑनलाइन CG सेवा सेतु पोर्टल से आवेदन करने के 30 दिनों बाद आपका कार्ड बनेगा।
अगर परिवार में पहले से राशन कार्ड है, तो नया अंत्योदय बन सकता है?
नहीं, अंत्योदय एक परिवार सिर्फ एक ही बार बना सकता है।
क्या नए शादीशुदा जोड़े अलग से Antyodaya अन्न योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?
जी हां, यदि शादीशुदा जोड़े Antyodaya अन्न योजना के लिए योग्य लाभार्थी के रूप पाएं जाते है, तो वे आवेदन कर सकते है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में आपको छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन अंत्योदय Ration Card Apply करने की पूरी प्रक्रिया बताई है।
Ration card apply करने से जुड़े अनेक ऐसे सवाल जिनके बारे में आवेदक पूछते है।
ऐसे सवालों के भी जवाब यहां पर आसान भाषा में बताएं है।
इच्छुक नागरिक इस आर्टिकल में दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर अपना नया अनुरोध सबमिट कर सकता है।
मुझे उम्मीद रहेगी कि आपको यह आर्टिकल पसंद आएगा।
जानकारी पसंद आने पर नीचे कमेंट जरूर करें।
हम rationcadguide.in पर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे अन्य कई राज्यों के Ration Card से जुड़ी Important जानकारी पब्लिश करते है।
यदि आपको भी यही जानकारी सबसे पहले चाहिए तो वेबसाइट पर विजिट करें।