उत्तर प्रदेश राशन कार्ड से यूनिट ट्रांसफर ऑनलाइन 2026 गाइड

उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

राशन कार्ड में शामिल जिन लड़कियों की शादी हो चुकी है उनका नाम ससुराल के राशन कार्ड में जोड़ने के लिए अब उन्हें अपने मायके के राशन कार्ड से नाम कटवाने की जरुरत नहीं है।

अब शादीशुदा महिलाओं का नाम अपने मायके के राशन कार्ड से सीधा ससुराल के राशन कार्ड में ऑनलाइन ट्रांसफर हो सकता है।  

यूपी सरकार ने खाद्य एंव आपूर्ति विभाग पोर्टल पर विशेष तौर पर विवाहित महिलाओं के लिए ऑनलाइन युनिट ट्रांसफर आवेदन की सुविधा उपलब्ध करवाई है। 

लेकिन बहुत से राशन कार्ड धारक है जिन्हे इस सूचना के बारे में जानकारी मालूम नहीं है। 

यदि इस सूचना की जानकारी मालूम है, तो भी उन्हें आवेदन प्रक्रिया कैसे की जाती है यह पता नहीं है। 

इसीलिए मैं आपको यहाँ पर उत्तर प्रदेश राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर कैसे करें, इसके लिए डोक्यूमट्स, यूनिट ट्रांसफर करने के फायदे, यूनिट ट्रांसफर हुआ है या नहीं चेक करने 

और इससे जुड़े तमाम प्रश्नो के आसान स्टेप बाय स्टेप जवाब देने वाला हूँ ताकि आपको आवेदन करने में कोई समस्या नहीं आएं।  

UP राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर कब करना पड़ता है?

जब परिवार में रह रही और राशन कार्ड में शामिल परिवार की लड़की की शादी होती है, तब उस शादीशुदा महिला का नाम मायके के राशन कार्ड से अपने पति के राशन कार्ड में ट्रांसफर करना पड़ता है। 

ताकि विवाहित महिला Ration Card Yojana का लाभ अपने ससुराल में भी प्राप्त कर सके। 

क्या ऑनलाइन राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर संभव है?

जी हाँ, 2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य एंव रसद विभाग के ऑफिसियल पोर्टल पर ऑनलाइन राशन कार्ड Unit ट्रांसफर करना संभव है। 

पहले यूनिट ट्रांसफर करने की ऑनलाइन सर्विस नहीं थी, इसके लिए लोगों को जिले के खाद्य आपूर्ति विभाग पर जाना पड़ता था। 

लेकिन अब आप FCS UP पोर्टल से ऑनलाइन खुद से घर बैठे अपने Ration Card Unit Transfer कर सकते है।  

राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर करने के फायदे 

  1. विवाहित महिला का नाम पति के राशन कार्ड में ट्रांसफर होने के बाद उसे अपने हिस्से का अनाज लेने के लिए अपने मायके जाने की जरूरत नहीं होगी। 
  2. राज्य की सरकारी योजना और केंद्र सरकार की तरफ से जारी की जाने वाली सुविधा का लाभ ले सकेंगे। 
  3. पति के राशन कार्ड का उपयोग शादीशुदा महिला अपने ससुराल के निवास के रूप में उपयोग कर सकेगी। 

यूपी राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

  1. महिला के मायके का राशन कार्ड नंबर और इससे लिंक मोबाइल नंबर
  2. शादीशुदा का आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर  
  3. ससुराल का राशन कार्ड नंबर और इससे जुड़ा मोबाइल नंबर 
  4. ससुराल के राशन कार्ड मुखिया के आधार से लिक हुआ मोबाइल नंबर  

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड से यूनिट ट्रांसफर कैसे करें? ऑनलाइन 

  • राशन कार्ड धारक को सबसे पहले उo प्रo खाद्य एवं रसद विभाग सार्वजनिक वितरण प्रणाली की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in पर आना है। 
उत्तर प्रदेश खाद्य एंव रसद विभाग पोर्टल राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर करवाने हेतु

  • वेबसाइट पर आने के बाद थोड़ा निचे जाना है वहां महत्वपूर्ण जन-उपयोगी सूचनायें वाले विभाग के निचे राशन कार्ड संबंधी सूचनाएं वाला सेक्शन देखने को मिलेगा। 
  • वहां पर दूसरे नंबर पर राशन कार्ड यूनिट ट्रान्सफर हेतु आवेदन पर क्लिक करना है।
राशन कार्ड यूनिट ऑनलाइन ट्रांसफर आवेदन

  •  
  • इसके बाद नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपने मायके का राशन कार्ड आई० डी०, राशन कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा नंबर साइड के बॉक्स में सेम टू सेम दर्ज कर आवेदन हेतु ओ० टी० पी० प्राप्त करें बटन पर क्लिक करना है। 
  • अब राशन कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे दर्ज करना है और OTP VERIFY बटन पर क्लिक करना है। 
  • आपके सामने मायके के राशन कार्ड की सभी डिटेल्स आ जाएगी। 
  • अब आपको जिस सदस्य को ट्रांसफर करना है उसे सिलेक्ट करना है और सदस्य को ट्रांसफर करने कारण में शादी होने की दशा में सेलेक्ट करना है। 
  • अब निचे आधार ओ० टी० पी० हेतु सदस्य में जिस यूनिट को ट्रांसफर करना है उसका नाम सेलेक्ट करना है और ओ० टी० पी० भेजें बटन दबाना है। 
  • अब सदस्य के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करना करना है और ओ० टी० पी० वेरिफाई बटन पर क्लिक करना है। 
  • ओटीपी वेरिफिकेशन होने के बाद आप विवाहित सदस्य के ससुराल का राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है और देखें विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • अब ससुराल के राशन कार्ड की डिटेल्स दिखाई देगी जिसमे निचे विवाहित सदस्य का ससुराल के राशन कार्ड मुखिया के साथ क्या सम्बन्ध है उसमें बहु सेलेक्ट करें और देखें पर क्लिक करें। 
  • अब ससुराल के राशन कार्ड मुखिया के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करना है और टी० पी० वेरिफाई पर क्लिक करें। 
  • ओटीपी वेरिफाई होने के बाद स्क्रीन पर चयनित सदस्य का स्थानांतरण करें बटन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अंत में आवेदन पावती रसीद जनरेट हो कर आएगी उसे प्रिंट करके अपने पास रखें।

इस तरह से ऑनलाइन राशन कार्ड यूनिट स्थानांतरण के लिए आवेदन किया जाता है।  

राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • जिस वेबसाइट से यूनिट ट्रांसफर करने के लिए आवेदन किया था उसी वेबसाइट fcs.up.gov.in पर आ जाएँ। 
  • वेबसाइट पर थोड़ा निचे जाएँ वहां पर महत्वपूर्ण लिंक नाम के सेक्शन के निचे 4 नंबर पर राशन कार्ड आवेदन की स्थिति पर क्लिक करें। 
  • अब आवेदन पावती रसीद में दिया गया Reference Id या ससुराल का राशन कार्ड नंबर दोनों में से कोई एक दर्ज करें। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा नंबर साइड बॉक्स में दर्ज कर आवेदन स्थिति हेतु ओ० टी० पी० प्राप्त करें पर क्लिक करें। 
  • ससुराल के राशन कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें और वेरीफाई करने के बाद आपको यूनिट राशन कार्ड में ट्रांसफर हुआ है या नहीं इसकी जानकारी देखने को मिलेगी।  

यह आर्टिकल को पढ़ें:- UP राशन कार्ड कंप्लेंट कैसे करें? ऑनलाइन

इम्पोर्टेन्ट टिप्स 

  1. ऑनलाइन आवेदन के लिए उत्तर प्रदेश Food and Civil Supplies Department पोर्टल fcs.up.gov.in का ही इस्तेमाल करें अन्य किसी पोर्टल का नहीं। 
  2. मायके का और ससुराल का दोनों का राशन कार्ड चालू रहना चाहिए।
  3. आवेदन फाइनल सबमिट होने के बाद सुधार नहीं सकते इसके लिए सही से जानकारी दर्ज करें। 

FAQs सामान्य प्रश्न 

  1. परिवार के किस सदस्य की यूनिट ट्रांसफर की जा सकती है? 

    अभी हाल में ऑनलाइन यूपी खाद्य पोर्टल पर विवाहित महिला यूनिट को ही ट्रांसफर किया जा सकता है। 

  2. Online यूनिट ट्रांसफर का आवेदन करने के बाद कितने दिनों में नाम ट्रांसफर हो जाता है?

    ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 15 से 20 दिनों में यूनिट दूसरे राशन कार्ड में स्थनांतरण हो जाता है। 

  3. क्या यूनिट ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन कोई शुल्क लगता है? 

    नहीं, यूपी खाद्य पोर्टल पर ऑनलाइन सदस्य ट्रांसफर करने होते कोई शुल्क नहीं लगता है। 

  4. राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर कौन कर सकता है? 

    राशन कार्ड मुखिया ही अपने सदस्य को दूसरे राशन कार्ड में भेज सकता है। 

  5. क्या Online Unit Transfer आवेदन के लिए आधार कार्ड जरूरी है?

    जी नहीं, ऑनलाइन UP खाद्य पोर्टल पर सदस्य स्थानांतरण करने के लिए आधार कार्ड नंबर की जरुरत नहीं पड़ती है। सिर्फ सदस्य के आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत ओटीपी वेरीफाई करने के लिए पड़ती है। 

  6. क्या UP सदस्य स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है या कुछ स्टेप offline भी होते हैं?

    जी नहीं, मैरिड सदस्य स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके बाद कुछ भी ऑफलाइन स्टेप नहीं होते हैं। 

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल मैंने आपको यूपी राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर ऑनलाइन करने की पूरी प्रक्रिया डिटेल के साथ बताई है।

यदि आपको इस लेख से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप हमें नीचे कमेंट में अपने सवाल के बारे में बता सकते हैं। 

हम आपके सवाल का जवाब पूरी जानकारी के साथ देंगे। 

उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे अन्य राज्य के Ration Card रिलेटेड जानकारी पता करने के लिए rationcardguide.in पर विजिट करें। 

Leave a Comment